पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली की टीम अपराध नियंत्रण एवं गश्त पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान इतवारी बाजार के पास मुखबिर से सूचना मिली कि मैला गड्ढा, महिमा सागर वार्ड स्थित शराब भट्ठी रोड पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर लहरा रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की और तलवार लहराते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार जब्त
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हेमंत सिंह राजपूत उर्फ बिट्टू (32 वर्ष), पिता सातम सिंह राजपूत, निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार विधिवत जब्त की। तलवार रखने एवं लहराने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों और हथियार लेकर आम लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी: हेमंत सिंह राजपूत उर्फ बिट्टू, पिता सातम सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।
