Pilot Meals: काफी कम लोगों को यह मालूम होता है कि किसी भी फ्लाइट में कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर हमेशा एक जैसा खाना नहीं खाते हैं. यह सिर्फ पसंद या फिर मेन्यू चुनने की बात नहीं है. एयरलाइन अक्सर पायलटों के लिए अलग-अलग खाने के नियम अपनाती हैं. भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और हाल ही में हुई फ्लाईदुबई फ्लाइट की घटना की रिपोर्ट के बाद इस सुरक्षा नियम पर सभी लोगों का ध्यान गया है. आइए जानते हैं कि आखिर यह नियम क्यों अपनाया जाता है.

