Foldable iPhone Launch Timeline: ऐप्पल यूजर्स कई सालों से पहले फोल्डेबल आइफोंन के इंतजार में बैठे हैं. इसे लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. कुछ में बताया जा रहा है कि कंपनी इसी साल iPhone Ultra नाम से फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च कर देगी, जबकि कुछ में दावा किया गया है कि इसकी लॉन्चिंग में देरी हो सकती है. इस कारण लोगों में कंफ्यूजन बनी हुई है. अब एक भरोसेमंद लीक सामने आई है, जिसने फोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग की तस्वीर को पूरी तरह साफ कर दिया है.
कब लॉन्च होगा Foldable iPhone?
ताजा लीक के मुताबिक, फोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग में देरी नहीं होगी. हालांकि, अभी भी फोन के हिंज में आवाज आने जैसी कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन इसका प्रोडक्शन पर असर नहीं पड़ा है और यह प्लान के हिसाब से चल रहा है. पूरी उम्मीद है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Mex के साथ iPhone Ultra को भी सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है. इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग दिसंबर तक खिसक सकती है, लेकिन अब ताजा लीक ने इन दावों का खारिज कर दिया है.

Foldable iPhone में क्या मिलेगा?
iPhone Ultra में 7.8 का मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा. इसका फॉर्म फैक्टर इसे अब तक बाजार में मौजूद सारे फोल्डेबल फोन से अलग बनाएगा. ऐप्पल इसमें अपना अब तक का सबसे एडवांस A20 प्रो चिपसेट देगी, जो शानदार परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ एफिशिएंट भी होगा. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा और फ्रंट में हर स्क्रीन पर एक-एक सेंसर दिया जा सकता है. इस तरह यह फोन कुल चार कैमरा के साथ लॉन्च होगा. बड़ी स्क्रीन को पावर देने के लिए इसमें 5,800mAh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. यह ऐप्पल की अब तक की किसी भी आईफोन में आने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी.
मार्केट में धूम मचा पाएगा फोल्डेबल आईफोन?
फोल्डेबल आईफोन से कंपनी के साथ-साथ एक्सपर्ट्स को भी काफी उम्मीदें हैं. उनका मानना है कि iPhone Ultra फोल्डेबल फोन सेगमेंट को हिलाकर रख देगा. इसी धांसू बिक्री होने की संभावना है, जिससे फोल्डेबल सेगमेंट का मार्केट शेयर भी बढ़ेगा. ऐप्पल के इस मॉडल का फॉर्म फैक्टर सामने आने के बाद सैमसंग समेत दूसरी कंपनियां भी ज्यादा चौड़ाई वाले फोल्डेबल फोन बनाने में जुट गई हैं. चाइनीज कंपनी Huawei वाइड फोल्डिंग डिजाइन के साथ Pura X Max मॉडल को लॉन्च भी कर चुकी है.
