Samsung Week Sale 2026 शुरू हो गई है और कंपनी ने अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर कई तरह के ऑफर्स पेश किए हैं. इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, मॉनिटर और वियरेबल्स तक शामिल हैं. कुछ प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट 60 प्रतिशत तक पहुंच रहा है.
एक ही सेल में Samsung के अलग-अलग प्रोडक्ट खरीदने वालों के लिए ऑफर्स को कैटेगरी के हिसाब से रखा गया है. तो आइए जानते है कि Samsung Week Sale में Galaxy डिवाइसेज पर खास ऑफर्स कौन-से हैं.
स्मार्टफोन पर मिल रहा है कितना फायदा?
Samsung Week 2026 में स्मार्टफोन पर अधिकतम 34 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. कुछ फोन पर 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और मल्टी-बाय पर 9,500 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है. कंपनी 55 प्रतिशत तक का Assured Buyback और Samsung Care+ का ऑप्शन भी दे रही है. पहली खरीद पर 4,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इस ऑफर में Galaxy Z Fold 8 Ultra, Z Fold 8, Z Flip 8, S26 Ultra, S26, A57 5G, A37 5G, A56 5G, A36 5G, A27 5G, M17 5G और M17e 5G जैसे मॉडल शामिल हैं.

Samsung Week Sale में खास ऑफर्स कौन-से हैं
टैबलेट, वियरेबल्स और एक्सेसरीज पर सेल का डिस्काउंट 60 प्रतिशत तक है. यहां कुछ प्रोडक्ट्स पर 6,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और पहली खरीद पर 2,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. Galaxy Tab S12 Ultra, Tab S12+, Tab S11 सीरीज, Tab A11 सीरीज, Tab S10 Lite, Buds 4, Buds 4 Pro, Watch 8, Watch Ultra 2, Watch 9 सीरीज और Buds Core इस ऑफर का हिस्सा हैं.
Laptop और TV पर भी बड़े ऑफर्स
लैपटॉप कैटेगरी में 31 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. साथ ही 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और पहली खरीद पर 2,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. Galaxy Book 6 Ultra, Book 6 Pro, Book 6, Book 5 360 और Book 5 इसमें शामिल हैं. टीवी पर 51 प्रतिशत तक की छूट है. कुछ मॉडल के साथ फ्री टीवी या साउंडबार मिल सकता है.
कहां से खरीद सकते हैं Samsung के प्रोडक्ट?
Samsung Week 2026 के ऑफर्स कंपनी की वेबसाइट, Samsung Shop App और Samsung Exclusive Stores पर उपलब्ध हैं, हालांकि किस प्रोडक्ट पर कौन-सा बैंक ऑफर, कैशबैक या अन्य फायदा मिलेगा, यह संबंधित कैटेगरी और प्रोडक्ट पर निर्भर करेगा.

बैंक कैशबैक और वारंटी का फायदा
Samsung Week में HDFC, ICICI, SBI समेत दूसरे बैंक कार्ड से 22.5 प्रतिशत तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है. वहीं अलग-अलग कैटेगरी में इसकी अधिकतम सीमा अलग है. कुछ पैनल पर 25,000 रुपये, वीडियो डिस्प्ले प्रोडक्ट्स पर 20,000 रुपये, डिजिटल अप्लायंसेज पर 21,000 रुपये, रेफ्रिजरेटर पर 21,500 रुपये, वॉशिंग मशीन पर 9,000 रुपये, माइक्रोवेव पर 6,000 रुपये और एयर कंडीशनर पर 14,000 रुपये तक कैशबैक दिया जा रहा है. इसके अलावा यूजर्स को 2 प्रतिशत तक एक्सचेंज ऑफर, पहली खरीद के फायदे, डिस्काउंट और प्रोडक्ट्स पर EMI का ऑप्शन भी मिलेगा.
