Breaking

X Parental Controls : X पर बच्चों की सुरक्षा के लिए नया फीचर, पेरेंट्स को मिलेंगे कंट्रोल…

धमतरी में ईडी की दबिश, अपर रजिस्ट्रार के सरकारी आवास पर छापा; 10 अधिकारियों की टीम कर रही जांच…

धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 63 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Black Friday Sale 2026 : ब्लैक फ्राइडे पर गैजेट्स खरीदने का मौका, रिलायंस डिजिटल दे रहा भारी छूट…

Laptop Buying Tips: सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदने से पहले ऐसे चेक करें बैटरी हेल्थ, नहीं खाएंगे धोखा…

Charging Port Cleaning: स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट में जम गई है धूल? घर बैठे ऐसे करें साफ…

हत्या: शराब के नशे में मामूली विवाद पर पति ने तीर से गला घोंटकर पत्नी की कर दी हत्या…

कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पर प्रशासन की कार्रवाई, कुरूद की शिवनाथ राइस मिल से 550 क्विंटल धान जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, 7 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए…

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, सियासी जगत में शोक की लहर…

मगरलोड से चोरी हुई बाइक रायपुर में बरामद, आरोपी प्रेम दुबे गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

धमतरी में ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ का शुभारंभ, 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने का लक्ष्य…

धमतरी: सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने घर की सीढ़ियों पर मिला अजगर, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

धमतरी: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बैंकों ने खोला खजाना, 10 करोड़ तक मिलेंगे…

Jio vs Airtel vs BSNL : घर के लिए 100 Mbps इंटरनेट चाहिए? इन प्लान्स पर डालें नजर…

Samsung Air Purifier : घर के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना है? Samsung के ये मॉडल देखें…

Amazon पर दिखा iQOO 16, भारत में लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी…

Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच…

धमतरी: युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक में बैठाया, मारपीट कर अपहरण की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…

Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स…

Gmail को टक्कर देने आया Kagi Mail, 60 दिन तक मिलेगा फ्री यूज…

धमतरी में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला: फर्जी इनवॉइस बनाकर रकम हड़पने का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार…

मितानिनों की मांग विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे विधायक ओंकार साहू, सम्मान समारोह में 700 मितानिनों का हुआ सम्मान…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

धमतरी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन…

Share

चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई का जताया विरोध

धमतरी/ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्रित हुए। यहां से केंद्र सरकार विरोधी एवं “वोट चोर” जैसे नारों के साथ विरोध मार्च निकाला गया। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपना विरोध जताया।

विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने तानाशाही की सभी सीमाएं पार कर दी हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसद चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन्हें रोक दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के साथ बलपूर्वक व्यवहार किया गया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

 

 

‘संविधान और लोकतंत्र पर हमला’ का लगाया आरोप

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार सीधे तौर पर संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, संघर्ष का लिया संकल्प

आक्रोश मार्च के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बापू के सिद्धांतों पर चलते हुए लोकतांत्रिक और वैचारिक लड़ाई को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

 

 

प्रदर्शन के दौरान पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, अरविंद दोषी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, विशु देवांगन, सुमन मेश्राम, सोमेश मेश्राम, राजेश पांडे, विक्रांत पवार, अम्बर चंद्राकर, सूरज पासवान, आशुतोष खरे, अविनाश मारोठे, कन्हैया सोनी, शैलेन्द्र दीवान, उदित नारायण, नवीन गजेंद्र, दीपक साहू, मोहन ध्रुव, देवेंद्र देवांगन, दिलीप बजाज, जैनुद्दीन रिजवी, जितेंद्र चंदेल, नमन बंजारे, वसीम कुरैशी, रेहान वीरानी, तारिक रजा कादरी, तनवीर कुरैशी, सोहेल रज़ा, तिलक राज सोनकर, गणेश्वरी कामड़े, वातंजलि गोस्वामी और शास्त्री सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में