Breaking

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल…

म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

CM विष्णुदेव साय का खास अंदाज, काफिला रोक सड़क किनारे महिला से खरीदे दीये…

गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार…

नारकोटिक्स और पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई…

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की अहम बैठक…

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप…

Share

पश्चिम बंगाल एसटीएफ की तरफ से अरेस्ट किए गए जैश ए मोहम्मद के कथित ऑपरेटिव ने सीएम शुवेंदु अधिकारी को निशाना बनाने की योजना बनाई थी. इसके अलावा खुलासा हुआ है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर गड़बड़ी फैलाने की योजना भी बनाई थी. एसटीएफ के एक सीनियर अधिकार ने यह सारी जानकारी साझा की है.

आईजी स्पेशल टास्क फोर्स गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान हमिम मंडल के तौर पर हुई है. उसे शुक्रवार को पूर्व बर्धमान से अरेस्ट किया गया था. पूछताछ के लिए उसे रात में कोलकाता लाया गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि जांच में मंडल के पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से कनेक्शन होने की बात सामने आई है. वह उनके कहने पर काम कर रहा था. शर्मा ने पीटीआई को जानकारी दी के उसके टारगेट पर मुख्यमंत्री भी थे. पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ने हमिम को मुख्यमंत्री की गतिविधियों पर नजर रखने का काम सौंपा था. उसे उन जगह से जानकारी इकट्ठा करने का काम सौंपा गया था, जहां सीएम बिना सुरक्षा के हो सकते हैं.

इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि पुलिस की वर्दी हासिल करके मंडल ने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन में घुसने और तोड़फोड़ की योजना बनाई थी. शर्मा ने कहा, किसी तरह की पुलिस की वर्दी हासिल करके जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शनमें तोड़फोड़ करने की योजना थी. कई पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं को भी निशाना बनाने की योजना थी.

 

 

एसटीएफ ने झारखंड से एक महिला को भी किया अरेस्ट

इसके अलावा पुलिस ने झारखंड की एक महिला को अरेस्ट किया है. पुलिस की मानें तो यह जैश ए मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हामिम मंडल से संपर्क में थी, जिसे 30 जुलाई को अरेस्ट किया गया था.  महिला का नाम अर्पिता सरकार है. इस शुक्रवार को झारखंड के साहिबगंज से अरेस्ट किया गया और बंगाल के बर्धमान लाया गया है.

अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि जैश ए मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव मोहम्मद हामिम मंडल को गुरुवार को बर्धमान शहर से अरेस्ट किया गया था. अर्पिता सरकार मंडल की करीबी साथी और गर्लफ्रेंड है. वह व्हाट्सएप के जरिए मंडल से संपर्क में थी. जांच के दौरान दोनों की बातचीत हुई थी. इससे जुड़ी चैट बरामद की गई है. एसटीएफ ने बर्धमान शहर के एक हाउसिंग कॉम्पलेक्स में मंडल को उसके किराए के अपार्टमेंट से अरेस्ट किया है. उसपर आईएसआई समर्थित नेटवर्क का हिस्सा होने का संदेह है. इसका काम बीजेपी नेताओं सहित वीआईपी लोगों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करना, ऑपरेटिव्स की भर्ती करना और राज्य में संभावित आतंकी गतिविधियों के लिए आधार तैयार करना था.

मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी बोले- यह एक संवेदनशील मामला

बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने बताया, ‘यह एक संवेदनशील मामला है. एसटीएफ और सीनियर पुलिस अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं. हो सकता है कि उसके इंटरनेशनल रिलेशन हों. पुलिस इसकी जांच कर रही है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि मंडल मुख्यमंत्री अधिकारी की गतिविधियों और उनके काफिले के रास्तों पर नजर रख रहा था.’

बताया जा रहा है कि कथित तौर पर सरकार ने संदिग्ध मॉड्यूल की गतिविधियों के तहत लोगों को फंसाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हनी  ट्रैप नेटवर्क में अहम भूमिका निभाई.

राजनीतिक हस्तियों की संवेदनशील जानकारी पाने नेटवर्क बनाने की कोशिश

पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि हमारी जांच से पता चलता है कि आरोपी ने कुछ राजनीतिक हस्तियों की संवेदनशील निजी जानकारी हासिल करने के लिए एक नेटवर्क बनाने की कोशिश की थी. कथित तौर पर उस महिला का इस्तेमाल संपर्क बनाने और जानकारी जुटाने के लिए किया गया था. इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि डिजिटल सबूतों की पुष्टी कर रहे हैं. उसकी भूमिका की असलियत का पता लगा रहे हैं. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या उसके द्वारा जुटाई गई जानकारी का इस्तेमाल हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाना था.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में