Breaking

ग्राम कोर्रा में पशु क्रूरता एवं अप्राकृतिक कृत्य मामले में भखारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार…

VCK के बाद IUML ने भी TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु में 120 विधायकों के साथ विजय बनाएंगे सरकार…

नया फोन खरीदते ही तुरंत कर लें ये 5 जरूरी सेटिंग्स! एक गलती पड़ सकती है भारी, जानिए पूरी जानकारी…

क्या AI आपकी सोचने की ताकत कमजोर कर रहा है? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा…

आसमानी बिजली समंदर में नहीं कर पाती मछलियों का बाल भी बांका, जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान…

QR Code वाला ईमेल दिखते ही हो जाएं सावधान, हजारों लोग बन चुके निशाना, माइक्रोसॉफ्ट ने किया अलर्ट…

अब WhatsApp पर मिलेगा 24 घंटे AI वाला जवाब! छोटे बिजनेस के लिए Meta ने लॉन्च किया धांसू फीचर, जानिए कैसे करेगा काम…

Chief Minister Resignation: अगर कार्यकाल के बीच में इस्तीफा दे दे मुख्यमंत्री तब कौन चलाता है राज्य, कितने समय में होता‌ है दूसरा चुनाव…

तो क्या हैकर्स के निशाने पर आ गया आपका अकाउंट? जानें इंस्टाग्राम एन्क्रिप्शन बंद होने का मतलब…

हर 3 में से 2 अनजान कॉल निकली फर्जी! Spam Calls के मामले में दुनिया में 5वें नंबर पर पहुंचा भारत, इस रिपोर्ट ने खोल दी पोल…

Weather Alert in India: आज से इन राज्यों में परेशान करेगी आंधी-बारिश, तुरंत अलर्ट हो जाएं किसान भाई…

Rajnandgaon News: पद्मश्री फुलबासन के अपहरण का मामला, ‘मिर्गी का मरीज’ बताकर भाग रहे थे आरोपी…

Navapur Station: इस स्टेशन पर टिकट विंडो महाराष्ट्र तो स्टेशन मास्टर ऑफिस गुजरात में, कौन देता है इन्हें सैलरी?

AI की वजह से इन लोगों की नौकरियों पर है खतरा? KYC से लेकर Audit तक सारे काम करेगा एआई…

Tamil Nadu Politics: सरकार के लिए न बुलाने पर क्या राज्यपाल के खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं विजय, जानें कब हो चुका ऐसा?

Religious Cities Around The World: धार्मिक ग्रंथों में दुनिया के किन शहरों का लिखा गया है नाम, क्या है इसके पीछे की वजह?

Instagram ने डिलीट किए लाखों फेक अकाउंट्स, कई बड़े इंफ्लूएंसर्स और सेलिब्रिटीज के फॉलोवर्स तेजी से घटे…

क्या Wireless Charging से खराब हो जाती है फोन की बैटरी? यहां जान लें सच…

US Military: दूसरे देशों में क्यों तैनात रहती है अमेरिकी सेना, जानें वहां किसकी करती है रक्षा…

क्या ज्यादा गर्मी में काम करना बंद कर देते हैं सोलर पैनल? टेंपरेचर से पड़ता है यह फर्क…

आपका जीवन आसान बनाएगी Meta, डेली टास्क कंप्लीट करने के लिए लाएगी AI Agents…

Share Market: शेयर बाजार गुलजार, 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 67 अंक ऊपर…

AI Robots Surgery : डॉक्टर्स से अच्छी सर्जरी कर लेता है एआई रोबोट, हॉवर्ड की रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

क्या टूट जाएगी TMC, जानिए सत्ता जाने के बाद किन पार्टियों में सबसे ज्यादा हुई है बगावत?

रायपुर में गोलीकांड, जीजा ने 2 सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत…

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु धमतरी पुलिस की बड़ी पहल, एसपी ने ली समीक्षा बैठक…

Share

धमतरी/ पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लंबित एवं पुराने प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को लेकर धमतरी पुलिस ने बड़ी पहल की है। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देशों के पालन में तथा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने जिले के समस्त अनुभाग अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।

बैठक में विशेष रूप से पुराने लंबित प्रकरणों, खात्मा एवं खारजी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी धमतरी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों का विधिसम्मत परीक्षण कर शीघ्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी, थाना स्तर पर लंबित मामलों का भार कम होगा तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

बैठक के दौरान अधिकारियों को न्यायालयीन मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने, प्रत्येक प्रकरण में गंभीरता बरतने तथा त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीजीपी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए खात्मा एवं खारजी प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित अधिकारियों को भी अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत थाना क्षेत्रों के लंबित मामलों की नियमित समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि सभी मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जा सके।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में लंबित खात्मा एवं खारजी प्रकरणों के प्रभावी निराकरण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाकर न्यायिक प्रक्रिया को गति देने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी धमतरी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, डीएसपी श्री मोनिका मरावी, डीएसपी श्री भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी सुश्री मीना साहू, एसडीओपी नगरी श्री विपिन रंगारी, डीपीओ श्री अजय सिंह सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा एसपी कार्यालय के स्टेनो, रीडर तथा सभी थानों के रीडर भी बैठक में मौजूद रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में