Breaking

Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?

सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम: कुरूद पुलिस ने 500 विद्यार्थियों को किया जागरूक…

सजग विद्यार्थी, सुरक्षित समाज: देमार हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान…

क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस…

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

क्या AI आपकी सोचने की ताकत कमजोर कर रहा है? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा…

Share

Artificial Intelligence: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ईमेल लिखना हो, किसी प्रोजेक्ट के लिए आइडिया चाहिए हो या फिर होमवर्क में मदद लेनी हो लोग तुरंत AI चैटबॉट्स का सहारा लेने लगे हैं. ChatGPT, Claude और Gemini जैसे टूल्स कुछ ही सेकंड में जवाब दे देते हैं जिससे समय और मेहनत दोनों बचते हैं.

लेकिन एक नई रिसर्च ने इस सुविधा के पीछे छिपे एक बड़े खतरे की तरफ इशारा किया है. स्टडी के मुताबिक, केवल कुछ मिनट तक AI पर निर्भर रहने से इंसान की खुद सोचने और समस्याएं हल करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.

रिसर्च में क्या सामने आया?

यह रिसर्च 1,222 लोगों पर किए गए तीन बड़े एक्सपेरिमेंट्स पर आधारित थी. इसमें प्रतिभागियों को मैथ्स और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े सवाल दिए गए. कुछ लोगों को AI की मदद लेने की अनुमति थी जबकि बाकी प्रतिभागियों को बिना किसी AI सपोर्ट के सवाल हल करने थे. जिन लोगों ने AI का इस्तेमाल किया, उन्होंने शुरुआत में बेहतर प्रदर्शन किया. उनके जवाब तेजी से आए और स्कोर भी ज्यादा रहे. लेकिन असली फर्क तब दिखा जब रिसर्चर्स ने AI एक्सेस हटा दिया.

AI की मदद लेने वाले प्रतिभागियों का प्रदर्शन अचानक कमजोर पड़ गया. मैथ्स टेस्ट में बिना AI वाले लोगों ने लगभग 73 प्रतिशत सवाल सही हल किए, जबकि AI पर निर्भर रहने वाले लोग केवल करीब 57 प्रतिशत तक ही पहुंच पाए. पढ़ने-समझने वाले टेस्ट में भी यही पैटर्न देखने को मिला.

 

 

सबसे बड़ा असर पड़ा सोचने की आदत पर

रिसर्चर्स के मुताबिक, असली चिंता सिर्फ कम स्कोर नहीं है. AI इस्तेमाल करने वाले लोग कठिन सवालों को जल्दी छोड़ने लगे. यानी उनकी Persistence यानी लगातार कोशिश करने की क्षमता कमजोर होने लगी. स्टडी में कहा गया कि सिर्फ लगभग 10 मिनट तक AI से मदद लेने के बाद लोग बिना AI के ज्यादा जल्दी हार मानने लगे. रिसर्चर्स ने इसे Boiling Frog Effect जैसा बताया. मतलब शुरुआत में असर छोटा लगता है लेकिन धीरे-धीरे इंसान की गहराई से सोचने और खुद मेहनत करने की आदत कम हो सकती है.

हर तरह का AI इस्तेमाल नुकसानदायक नहीं

हालांकि रिसर्च में एक दिलचस्प बात भी सामने आई. जिन लोगों ने AIसे सीधे जवाब मांगे, उनमें सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई. लेकिन जिन्होंने AI का इस्तेमाल केवल हिंट, गाइडेंस या समझाने के लिए किया, उन पर नकारात्मक असर काफी कम था. यानी अगर AI को “टीचर” की तरह इस्तेमाल किया जाए तो वह सीखने में मदद कर सकता है. लेकिन अगर हर काम का सीधा जवाब AI से लिया जाए तो दिमाग धीरे-धीरे शॉर्टकट्स का आदी बन सकता है.

असली समस्या AI नहीं, हमारी आदत है

इस स्टडी का सबसे बड़ा संदेश यही है कि AI खुद दुश्मन नहीं है. खतरा तब शुरू होता है जब इंसान हर छोटी चीज के लिए उस पर पूरी तरह निर्भर होने लगता है. AI समय बचा सकता है, काम आसान बना सकता है और नई चीजें सिखा सकता है लेकिन अगर हम खुद सोचने और संघर्ष करने की आदत छोड़ देंगे तो लंबे समय में इसका असर हमारी मानसिक क्षमता पर पड़ सकता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में