Breaking

Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?

सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम: कुरूद पुलिस ने 500 विद्यार्थियों को किया जागरूक…

सजग विद्यार्थी, सुरक्षित समाज: देमार हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान…

क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस…

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

सांकरा नाके पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37.800 किलो गांजा जब्त, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सांकरा चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 37.800 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 25.30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों एवं अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों बोरई, कुन्दई और विश्रामपुरी ट्राई-जंक्शन में विशेष निगरानी रखते हुए रणनीतिक चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि मैनपुर की ओर से एक सफेद रंग की महेन्द्रा TUV 300 वाहन में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर धमतरी की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सांकरा चेक पोस्ट पर नाकेबंदी कर वाहन क्रमांक MH 30 AZ 4746 को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखे गए 44 पैकेट गांजा बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 37.800 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 18.90 लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के भवानीपटना से खरीदकर महाराष्ट्र के नासिक में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।

जब्त सामग्री

  • 37.800 किलो गांजा – लगभग 18.90 लाख रुपये
  • महेन्द्रा TUV 300 वाहन – 6 लाख रुपये
  • 4 मोबाइल फोन – 40 हजार रुपये

कुल जब्ती: लगभग 25.30 लाख रुपये

गिरफ्तार आरोपी

  1. अजय नंदू जाधव (27 वर्ष), जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र
  2. मनोहर बालाजी कांबले (35 वर्ष), जिला नासिक, महाराष्ट्र
  3. अंतावन राजू पगारे (19 वर्ष), जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 39/26 के तहत धारा 20(बी) NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले भी सांकरा चेक पोस्ट पर सिहावा पुलिस ने 54.970 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। इस कार्रवाई में डस्टर वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 33.53 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।

वहीं लगभग 15 दिन पूर्व सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने 127.09 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए करीब 72.71 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की थी।

पुलिस की सख्ती से तस्करी नेटवर्क पर दबाव

धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई से ओडिशा-महाराष्ट्र रूट पर सक्रिय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा दबाव बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और अधिक बढ़ाई जाएगी तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में