नगरी थाना क्षेत्र में महिला संबंधी गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
आरोपी पूनम प्रजापति ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में खुद को शादीशुदा बताते हुए विवाह से इंकार कर दिया। साथ ही पीड़िता को धमकी भी दी।

नगरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
