Breaking

Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?

सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम: कुरूद पुलिस ने 500 विद्यार्थियों को किया जागरूक…

सजग विद्यार्थी, सुरक्षित समाज: देमार हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान…

क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस…

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

India Monsoon 2026: ‘देश में जल्दी दस्तक देगा मानसून, वक्त से पहले बारिश…’, IMD की बड़ी भविष्यवाणी, बता दी तारीख…

Share

देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल के महीने से ही तेज गर्मी हो रही है. इस वजह से लोग काफी परेशान है. उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. भारत मौसम विभाग यानी IMD ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है. हालांकि, इस कड़ी गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है. मौसम से जुड़े नए अनुमान बता रहे हैं कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से पहले आ सकता है. इससे मई के आखिर तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है.

यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट यानी ECMWF के अनुसार, मानसून की शुरुआत जल्दी होने के संकेत मिल रहे हैं. पिछले साल 2025 में भी अनुमान था कि केरल में मानसून 27 से 29 मई के बीच पहुंचेगा, लेकिन वह उससे पहले ही आगे बढ़ गया था. इसी तरह इस बार भी संकेत मिल रहे हैं कि मानसून तय समय से पहले आ सकता है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून सबसे पहले पहुंचता है. इस बार अनुमान है कि 18 से 25 मई के बीच यहां मानसून की शुरुआत हो सकती है. अभी मौसम मॉडल दिखा रहे हैं कि हिंद महासागर से आने वाली नमी भरी हवाएं तेज हो रही हैं, जो बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर बन रही हैं. इन हवाओं की वजह से उस समय इन इलाकों में सामान्य से 30 से 60 मिलीमीटर ज्यादा बारिश हो सकती है.

कैसे बनता है ट्रॉपिकल सिस्टम?

अंडमान के उत्तर में एक ट्रॉपिकल सिस्टम बनने की 20 से 40 प्रतिशत संभावना भी जताई गई है. ऐसे सिस्टम आम तौर पर मानसून को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं, क्योंकि वे ज्यादा नमी खींचते हैं और बारिश की प्रक्रिया को तेज करते हैं. इसके बाद 25 मई से 1 जून के बीच मानसून के और आगे बढ़ने का अनुमान है. इस दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर तेज पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जो नमी को सीधे भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट की ओर ले जाएंगी. इससे केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है.

 

 

दक्षिण भारत के लिए अहम खबर

दक्षिण भारत के लिए यह खबर काफी अहम है, क्योंकि यहां के कई इलाके खेती और पानी के लिए मानसून पर निर्भर हैं. अगर बारिश जल्दी होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और खेती का काम भी समय पर शुरू हो सकेगा. मौसम पर असर डालने वाले कुछ बड़े कारण भी इस बार मानसून के पक्ष में नजर आ रहे हैं. इनमें एक है इंडियन ओशन डाइपोल यानी IOD. जब हिंद महासागर के पश्चिमी हिस्से का पानी पूर्वी हिस्से से ज्यादा गर्म होता है तो इसे पॉजिटिव IOD कहा जाता है. ऐसी स्थिति में भारत की ओर ज्यादा नमी आती है और मानसून आम तौर पर मजबूत होता है. इस बार अनुमान है कि IOD मानसून के पक्ष में रह सकता है.

तेज गर्मी का असर मानसून पर

इस साल की शुरुआत में पड़ी तेज गर्मी का भी असर मानसून पर पड़ सकता है. ज्यादा गर्मी की वजह से समुद्र से आने वाली हवाएं पहले सक्रिय हो सकती हैं, जिससे मानसून जल्दी आने की संभावना बढ़ जाती है.मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समुद्र और वातावरण की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता तो मानसून 25 मई के आसपास भारत में दस्तक दे सकता है. अभी तक के संकेत यही बताते हैं कि इस साल मानसून सामान्य से पहले आ सकता है. हालांकि अभी देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत नहीं मिली है, लेकिन अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में