धमतरी/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य के रूप में दायित्व मिलने पर धमतरी जिला अधिवक्ता संघ एवं अधिवक्ता समुदाय में हर्ष का माहौल है।
श्री साहू को कार्यकारिणी समिति, अनुशासन समिति, वित्त समिति, मान्यता समिति, परीक्षण समिति एवं न्यासी समिति में सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसे अधिवक्ता संघ ने उनके लंबे संघर्ष, निष्ठा और विधि के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री साहू का नेतृत्व, अनुभव और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा अधिवक्ता समाज को नई दिशा देती रही है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक है, बल्कि पूरे धमतरी जिले के अधिवक्ताओं के आत्मविश्वास को भी मजबूत करने वाली है।

अधिवक्ता संघ ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान और कल्याण को नई ऊंचाइयां मिलेंगी तथा संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के भुनेश्वर सिन्हा, दिव्यांशु साहू, पीयूष देवांगन, प्रफुलनाथ जोगी, कपिल चालकी, यशवंत साहू, हेमंत सेन, सचिन जाचक, चुकेश्वर नागेंद्र, दानी राम साहू, मोहित देवांगन, गेवेंद्र पटेल, अशोक बुधवानी, श्याम रंगारी, सौरभ मिश्रा, शंकर देवांगन, शमालिया साहू, मया राम साहू, अनिल गांधी, विकास लहरे, गोपी कुर्रे, जितेश सिन्हा, अनिल साहू, टिकेश कुमार, तानेश्वरी, भारती चंद्राकर, मोनिका एवं झरना ने श्री साहू के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
