Breaking

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, सियासी जगत में शोक की लहर…

मगरलोड से चोरी हुई बाइक रायपुर में बरामद, आरोपी प्रेम दुबे गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

धमतरी में ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ का शुभारंभ, 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने का लक्ष्य…

धमतरी: सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने घर की सीढ़ियों पर मिला अजगर, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

धमतरी: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बैंकों ने खोला खजाना, 10 करोड़ तक मिलेंगे…

Jio vs Airtel vs BSNL : घर के लिए 100 Mbps इंटरनेट चाहिए? इन प्लान्स पर डालें नजर…

Samsung Air Purifier : घर के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना है? Samsung के ये मॉडल देखें…

Amazon पर दिखा iQOO 16, भारत में लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी…

Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच…

धमतरी: युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक में बैठाया, मारपीट कर अपहरण की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…

Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स…

Gmail को टक्कर देने आया Kagi Mail, 60 दिन तक मिलेगा फ्री यूज…

धमतरी में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला: फर्जी इनवॉइस बनाकर रकम हड़पने का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार…

मितानिनों की मांग विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे विधायक ओंकार साहू, सम्मान समारोह में 700 मितानिनों का हुआ सम्मान…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

Vivo S70 Series : वीवो एस70 प्रो में कैमरा और परफॉर्मेंस का नया कॉम्बिनेशन, फीचर्स लीक…

Honor 700 Series Launch: 9000mAh बैटरी और कैमरा स्क्रीन के साथ Honor के 3 फोन लॉन्च, देखें फीचर्स…

WhatsApp Web वाले सावधान! कोई भी पढ़ सकता है आपकी चैट; अलर्ट जारी…

धमतरी में नकाबपोश हथियारबंद गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सौरभ हिरवानी गिरफ्तार; मोहल्ले में फैलाई थी दहशत…

ब्रॉडगेज रेललाइन निर्माण से चार गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित, ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा को सौंपा मांग पत्र…

धमतरी पुलिस के आरक्षक किशोर गायकवाड़ की ईमानदारी ने जीता दिल, ऑटो में छूटा महिला का बैग सकुशल लौटाया…

धमतरी में आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली जिला बदर, 7 जिलों की सीमाओं से एक साल तक रहेगा बाहर…

Fake AI Calls: एआई आवाज की नकल वाले फर्जी कॉल कैसे पहचानें? कभी नहीं होगी ठगी…

Vivo X Fold 7 Launch Date: पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम बॉडी संग आ रहा Vivo का नया फोल्डेबल फोन, देखें फीचर्स…

Laptop Buying Tips: सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदने से पहले ऐसे चेक करें बैटरी हेल्थ, नहीं खाएंगे धोखा…

Share

Laptop Buying Tips: पढ़ाई करने, मूवी देखने से लेकर ऑफिस के काम तक के लिए एक अच्छा सा लैपटॉप तो होना जरूरी है. आज के टाइम में अगर आप अच्छे प्रोसेसर और ज्यादा रैम वाला लैपटॉप के लिए जाए तो काफी पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं और बहुत से लोगों का इतना बजट नहीं होता. इसलिए कई लोग नए की बजाय पुराना लैपटॉप खरीद लेते हैं. लेकिन कई बार पुराने लैपटाॅप लेने के चक्कर में लोग अपना नुकसान कर बैठते हैं.

क्योंकि पुराने में भी सब चीजें सही से काम करती हुई होनी चाहिए. जरा भी अनदेखी करेंगे तो सामने वाला आपको चूना लगाकर चलाए जाएगा और बाद में लैपटाॅप ठीक करवाने में ही आपके बहुत से पैसे फालतू खर्च हो जाएंगे. सेकंड हैंड लैपटाॅप में आपको उसकी बैटरी जरूर चेक करनी चाहिए. बिना किसी दुकानदार की मदद लिए आप खुद कुछ मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि लैपटॉप की बैटरी में अभी कितनी जान बाकी है.

Windows लैपटॉप ऐसे निकालें बैटरी रिपोर्ट

अगर आप सेकंड हैंड Windows लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं. तो उसकी बैटरी की पूरी जानकारी निकालने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है. इसके लिए लैपटॉप के सर्च बार में जाकर cmd टाइप करें और Command Prompt को ओपन करें. अब काली स्क्रीन पर powercfg /batteryreport लिखकर Enter दबा दें. ऐसा करते ही स्क्रीन पर एक फाइल लोकेशन दिखाई देगी जिसे कॉपी करके किसी भी इंटरनेट ब्राउजर में पेस्ट कर दें.

 

 

आपके सामने लैपटॉप की पूरी बैटरी रिपोर्ट खुल जाएगी. इसमें आपको Design Capacity और Full Charge Capacity नाम के दो ऑप्शन दिखेंगे. Design Capacity का मतलब है कि नए लैपटॉप में बैटरी की कुल क्षमता कितनी थी जबकि Full Charge Capacity बताती है कि अब बैटरी कितना चार्ज स्टोर कर पा रही है. अगर दोनों के बीच बहुत ज्यादा अंतर है और क्षमता 70 फीसदी से नीचे आ चुकी है तो समझ जाएं कि बैटरी बदलने का समय करीब आ गया है.

MacBook खरीदने से पहले ऐसे चेक करें 

पुराना MacBook खरीदते समय भी लोग अक्सर उसकी चमक-दमक देखकर धोखा खा जाते हैं. लेकिन उसकी बैटरी चेक करना जरूरी है. इसके लिए कीबोर्ड पर Option बटन दबाए रखें और स्क्रीन के बाईं तरफ ऊपर बने Apple लोगो पर क्लिक करें. यहां आपको System Information का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद बाईं लिस्ट में Power सेक्शन को चुनें. यहां Health Information के नीचे आपको Cycle Count और Condition लिखा हुआ दिखाई देगा.

यानी जब बैटरी 0 से 100 फीसदी तक चार्ज होकर पूरी तरह खर्च होती है, तो उसे एक साइकिल माना जाता है. ज्यादातर मार्डन MacBook की बैटरी करीब 1000 साइकिल तक बेहतरीन काम करने के लिए बनी होती है. अगर साइकिल काउंट 700 या 800 के पार जा चुका है और कंडीशन में Service Recommended लिखा आ रहा है तो ऐसा लैपटॉप खरीदने से बचें.

लाइव बैकअप टेस्ट भी है जरूरी

सिर्फ सॉफ्टवेयर रिपोर्ट देख लेना ही काफी नहीं है बल्कि बैटरी की फिजिकल कंडीशन और लाइव परफॉर्मेंस चेक करना भी उतना ही जरूरी है. सबसे पहले लैपटॉप को समतल जगह पर रखकर देखें कि उसका निचला हिस्सा या कीबोर्ड बीच से उभरा हुआ तो नहीं है. कई बार पुरानी बैटरी अंदर से फूल जाती है जिससे ट्रैकपैड ठीक से दबता नहीं है और यह सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है.

इसके बाद लैपटॉप का चार्जर निकाल दें और स्क्रीन की ब्राइटनेस फुल करके 15 से 20 मिनट तक YouTube पर कोई वीडियो चलाएं. इस दौरान बैटरी के परसेंटेज पर नजर रखें. अगर बैटरी अचानक 80 फीसदी से सीधे 50 फीसदी पर गिरती है या लैपटॉप बिना चेतावनी दिए बंद हो जाता है तो बैटरी पूरी तरह खराब हो चुकी है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में