Breaking

धमतरी: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बैंकों ने खोला खजाना, 10 करोड़ तक मिलेंगे…

Jio vs Airtel vs BSNL : घर के लिए 100 Mbps इंटरनेट चाहिए? इन प्लान्स पर डालें नजर…

Samsung Air Purifier : घर के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना है? Samsung के ये मॉडल देखें…

Amazon पर दिखा iQOO 16, भारत में लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी…

Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच…

धमतरी: युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक में बैठाया, मारपीट कर अपहरण की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…

Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स…

Gmail को टक्कर देने आया Kagi Mail, 60 दिन तक मिलेगा फ्री यूज…

धमतरी में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला: फर्जी इनवॉइस बनाकर रकम हड़पने का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार…

मितानिनों की मांग विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे विधायक ओंकार साहू, सम्मान समारोह में 700 मितानिनों का हुआ सम्मान…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

Vivo S70 Series : वीवो एस70 प्रो में कैमरा और परफॉर्मेंस का नया कॉम्बिनेशन, फीचर्स लीक…

Honor 700 Series Launch: 9000mAh बैटरी और कैमरा स्क्रीन के साथ Honor के 3 फोन लॉन्च, देखें फीचर्स…

WhatsApp Web वाले सावधान! कोई भी पढ़ सकता है आपकी चैट; अलर्ट जारी…

धमतरी में नकाबपोश हथियारबंद गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सौरभ हिरवानी गिरफ्तार; मोहल्ले में फैलाई थी दहशत…

ब्रॉडगेज रेललाइन निर्माण से चार गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित, ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा को सौंपा मांग पत्र…

धमतरी पुलिस के आरक्षक किशोर गायकवाड़ की ईमानदारी ने जीता दिल, ऑटो में छूटा महिला का बैग सकुशल लौटाया…

धमतरी में आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली जिला बदर, 7 जिलों की सीमाओं से एक साल तक रहेगा बाहर…

Fake AI Calls: एआई आवाज की नकल वाले फर्जी कॉल कैसे पहचानें? कभी नहीं होगी ठगी…

Vivo X Fold 7 Launch Date: पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम बॉडी संग आ रहा Vivo का नया फोल्डेबल फोन, देखें फीचर्स…

Xiaomi 18 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max: कैमरा से कीमत तक, Xiaomi 18 Pro Max और iPhone 18 Pro Max में कौन आगे?

ग्राम मूरा में जुआ फड़ पर धमतरी पुलिस की दबिश, काट पत्ती जुआ खेलते 2 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार…

धमतरी: पुरूर के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, 80% वाहन जलकर खाक; 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान…

जंगली सूअर के अवैध शिकार मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जमानत याचिका की खारिज…

धमतरी में ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ का शुभारंभ, 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने का लक्ष्य…

Share

धमतरी/ जिले की पारंपरिक बुनकरी कला, हैंडलूम और स्थानीय हस्तनिर्मित उत्पादों को आधुनिक तकनीक एवं वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ सफल उद्यमी बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं एनआईटी रायपुर की संयुक्त पहल पर भोपालराव पॉलिटेक्निक कॉलेज, रुद्री में ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ का शुभारंभ किया गया।

इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को हैंडलूम एवं टेक्सटाइल क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के साथ उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, व्यवसाय प्रबंधन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बाजार से जुड़ने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के तहत शुरुआती चरण में 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में महापौर रामू रोहरा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा शामिल हुए। इस अवसर पर आईआईएम रायपुर के निदेशक डॉ. संजीव पराशर, एनआईटी रायपुर के निदेशक वेन्ना राव सहित शिक्षाविद् एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगा नया मंच

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ना समय की आवश्यकता है। महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो परिवार, समाज और देश की प्रगति को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बनेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि वर्तमान समय मातृशक्ति को सशक्त बनाने का है। महिलाओं और युवतियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना प्रशासन एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह की पहल से महिलाएं अपनी प्रतिभा को निखारकर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकेंगी और परिवार एवं समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

 

 

स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

आईआईएम रायपुर के निदेशक डॉ. संजीव पराशर ने कहा कि स्थानीय उत्पादों में वैश्विक बाजार तक पहुंचने की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए महिलाओं को अपने उत्पादों का वास्तविक मूल्य समझने, गुणवत्ता बनाए रखने और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करने की जरूरत है। उन्होंने समूह आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ बाजार तक पहुंच भी आसान होगी।

उन्होंने ‘लखपति दीदी’ की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने के लक्ष्य को एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

तकनीक और नवाचार से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

एनआईटी रायपुर के निदेशक वेन्ना राव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। डिजिटल तकनीक और इंटरनेट ने महिलाओं के लिए व्यवसाय के नए अवसर खोले हैं। एनआईटी रायपुर इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को तकनीकी सहयोग, उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगा।

धमतरी की बुनकरी और हस्तनिर्मित उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी में उद्यमिता की मजबूत परंपरा रही है। कृषि के बाद बड़ी संख्या में लोग हैंडलूम एवं बुनकरी के कार्य से जुड़े हुए हैं। जिले के खादी वस्त्रों और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों की अपनी विशिष्ट पहचान है। अब आवश्यकता है कि आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और प्रभावशाली ब्रांडिंग के माध्यम से इन उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं और स्थानीय बुनकरों को अपनी कला एवं उत्पादों को नई पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करेगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयतेथ नाहटा ने बताया कि केंद्र के माध्यम से हैंडलूम आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ मार्केटिंग, ब्रांडिंग और उत्पादों की बाजार तक पहुंच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वहीं, एनआईटी रायपुर के फैकल्टी सदस्य धनंजय शुक्ला ने कहा कि अब धमतरी की महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को भी संस्थान की तकनीकी एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

कुल मिलाकर, ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ धमतरी की पारंपरिक कला, महिला सशक्तिकरण और आधुनिक उद्यमिता को एक मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय हस्तनिर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के साथ महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में