Jio vs Airtel vs BSNL : आज के समय में घरों में इंटरनेट का यूज काफी बढ़ गया है. ऑनलाइन मीटिंग, वर्क फ्रॉम होम, स्मार्ट टीवी पर फिल्में देखने और सोशल मीडिया चलाने जैसे कई कामों के लिए तेज इंटरनेट जरूरी हो गया है. ऐसे में 100 Mbps स्पीड वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, खासकर उन घरों में जहां एक साथ कई लोग इंटरनेट यूज करते हैं. Jio, Airtel और BSNL जैसी कंपनियां इस स्पीड के साथ अलग-अलग कीमतों पर प्लान ऑफर कर रही हैं.

इनमें अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ OTT सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे भी मिलते हैं, हालांकि हर प्लान में मिलने वाली सुविधाएं अलग हैं. ऐसे में नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने से पहले इन प्लान की कीमत, डेटा लिमिट और अतिरिक्त फायदों को जान लें.
JioFiber का 699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए एक ऑप्शन है, जिन्हें बिना किसी अतिरिक्त OTT सुविधा के तेज इंटरनेट चाहिए. इस प्लान में 100 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है, हालांकि इसमें किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है.
