Breaking

Xiaomi 18 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max: कैमरा से कीमत तक, Xiaomi 18 Pro Max और iPhone 18 Pro Max में कौन आगे?

ग्राम मूरा में जुआ फड़ पर धमतरी पुलिस की दबिश, काट पत्ती जुआ खेलते 2 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार…

धमतरी: पुरूर के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, 80% वाहन जलकर खाक; 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान…

जंगली सूअर के अवैध शिकार मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जमानत याचिका की खारिज…

Google Chrome Customization : बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के बदलें Chrome का पूरा लुक, जानें तरीका…

New Phone Launch: Xiaomi ला रहा 1.7 लाख का तगड़ा फोन, 200MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स…

धमतरी पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल, ग्राम जामपानी में ग्रामीणों को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक…

Phone Buying Tips: 13000 रुपये में मिल जाएंगे ये बढ़िया 5G फोन, चेक करें लिस्ट…

Apple AI Agent: Apple बना रहा अपना खुद का AI, इंसानों की तरह करेगा काम…

धमतरी पुलिस की सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालक पकड़ाए, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नाबालिग को वाहन देने वाले पालक पर कार्रवाई…

धमतरी में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, घर से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद; 57 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

Intex Party Speaker : पार्टी का मजा बढ़ाने आ गए Intex के 5 नए स्पीकर, मिलेंगे खास फीचर्स…

7000mAh बैटरी से लैस Lava का नया फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत…

WhatsApp पर बिजनेस संभालना होगा आसान, Vi ने MSME के लिए शुरू की सर्विस…

धमतरी: जंगल में मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगी मदद…

धमतरी पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, कुरूद और केरेगांव में दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस का तंबाकू सेवन करने वालों पर बड़ा एक्शन, कोटपा एक्ट के तहत 67 लोगों पर कार्रवाई, ₹13,400 जुर्माना वसूला…

Water Evaporation Prevention: अब सूरज नहीं सोख पाएगा झील और डैम का पानी, यह ‘सनस्क्रीन’ करेगी मदद…

बुलेट ट्रेन के लिए कहां से बिजली लेगी सरकार, कौन भरेगा इसका बिल?

Philips And Blaupunkt Speakers : घर बनेगा पार्टी जोन, Philips और Blaupunkt के नए ऑडियो डिवाइस लॉन्च…

GTA 6 Live Stream : GTA 6 भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव? जानें स्ट्रीमिंग का पूरा तरीका…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 19 नवंबर को बड़ी कार्रवाई, 102.47 हेक्टेयर वनभूमि से हटेगा अतिक्रमण; 400 से अधिक वनकर्मी होंगे तैनात…

बरी होने के 7 साल बाद तक कैद रहा बेगुनाह देवीलाल! जेल को बताना भूल गया था कोर्ट…

थाना भखारा के वार्षिक निरीक्षण में एसपी भावना पांडेय ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण पर जोर…

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

धमतरी में आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली जिला बदर, 7 जिलों की सीमाओं से एक साल तक रहेगा बाहर…

Share

धमतरी/ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय की अनुशंसा पर जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त अभिनव तिवारी उर्फ लवली (35 वर्ष) के खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक अभिनव तिवारी को धमतरी सहित कुल सात जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। इसमें धमतरी, रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोंडागांव और गरियाबंद जिले शामिल हैं। आरोपी वर्तमान में जिला जेल धमतरी में अन्य आपराधिक मामलों में निरुद्ध है। ऐसे में जिला बदर का आदेश जेल से रिहाई के बाद प्रभावशील होगा।

एसपी की अनुशंसा पर जिला दण्डाधिकारी ने लिया फैसला

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आधार पर जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने 23 नवंबर 2026 को यह आदेश पारित किया। आरोपी धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आमातालाब रोड, गली नंबर-04 का निवासी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2023 से लगातार मारपीट, जान से मारने की धमकी, हथियारों के जरिए भय पैदा करने और मादक पदार्थ चिट्टा के अवैध कारोबार जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

गुंडा सूची में शामिल होने के बाद भी नहीं सुधरी गतिविधियां

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा 15 सितंबर 2025 को उसे गुंडा सूची में भी शामिल किया गया था। इसके बावजूद उसकी आपराधिक गतिविधियों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

लगातार मिल रही शिकायतों और दर्ज आपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क) एवं 5(ख) के तहत जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों और आपराधिक रिकॉर्ड के परीक्षण के बाद जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन का आदेश जारी किया।

 

 

चिट्टा तस्करी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज

अभिनव तिवारी उर्फ लवली के खिलाफ थाना कुरूद, सिटी कोतवाली धमतरी और चौकी बिरेझर में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, हथियार रखने और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामले शामिल हैं।

आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रमुख प्रकरण इस प्रकार हैं:

  1. थाना कुरूद अपराध क्रमांक 76/2023 – धारा 294, 323, 506, 324, 34 भादवि।
  2. सिटी कोतवाली अपराध क्रमांक 357/2024 – धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस।
  3. सिटी कोतवाली अपराध क्रमांक 404/2024 – धारा 115(2), 296, 351(3), 118(1), 3(5), 285 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट।
  4. सिटी कोतवाली अपराध क्रमांक 85/2025 – धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट।
  5. चौकी बिरेझर अपराध क्रमांक 196/2025 – धारा 21(क), 29 एनडीपीएस एक्ट।
  6. सिटी कोतवाली अपराध क्रमांक 152/2026 – धारा 21(ए), 29, 27(ए) एनडीपीएस एक्ट।
  7. सिटी कोतवाली इस्तगासा क्रमांक 03/2026 – धारा 129 बीएनएसएस।

जेल से रिहाई के बाद एक साल तक सात जिलों में प्रवेश प्रतिबंधित

जिला दण्डाधिकारी के आदेश के अनुसार आरोपी को निर्धारित सात जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए बाहर रहना होगा। जेल से रिहाई के बाद आदेश प्रभावी होने पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इन जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्ती जारी

धमतरी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गुंडा सूची में शामिल करने, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और जिला बदर जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा, जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में