Dell 14S Launch : Dell ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Dell 14S पेश किया है. यह लैपटॉप प्रीमियम एल्युमिनियम बॉडी और नए प्रोसेसर के साथ आया है. इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर वीडियो स्ट्रीमिंग के समय 21 घंटे तक चल सकता है. इसके अलावा कंपनी ने इसे चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में उतारा है. इसमें स्टाइलिश लुक के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और AI से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं.
Dell 14S खास फीचर्स क्या हैं?
Dell 14S में 14 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है. कंपनी ने इसे दो डिस्प्ले कॉन्फिगरेशन में पेश किया है. पहले ऑप्शन में 1920 बाय 1200 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. वहीं दूसरे ऑप्शन में 2880 बाय 1800 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला 2.8K पैनल दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है.

बैटरी, कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स
Dell 14S में Dolby Atmos सपोर्ट वाले 2W के दो स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं. वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का RGB कैमरा और डुअल-एरे माइक्रोफोन मिलता है. कुछ कॉन्फिगरेशन में Windows Hello सपोर्ट वाला 2 मेगापिक्सल RGB+IR कैमरा भी दिया गया है. लैपटॉप में 61.2Wh की बैटरी मिलती है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक Netflix वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकता है. इसे 65W USB Type-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है.
Intel Core 5 और Core 7 प्रोसेसर की ताकत
परफॉर्मेंस के लिए Dell 14S में Intel Core 5 320 और Intel Core 7 350 Series 3 प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है. इन दोनों प्रोसेसर में इंटीग्रेटेड Neural Processing Unit (NPU) दी गई है. Core 5 मॉडल में 16 TOPS तक और Core 7 मॉडल में 17 TOPS तक NPU परफॉर्मेंस मिलती है. ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटीग्रेटेड Intel Graphics मौजूद है. इसके अलावा लैपटॉप में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E तक, Bluetooth 5.4, दो USB Type-C 3.2 Gen 2 पोर्ट, DisplayPort, पावर डिलीवरी सपोर्ट और HDMI 1.4 पोर्ट मिलता है. साथ ही इसमें यूनिवर्सल ऑडियो जैक भी दिया गया है.

Dell 14S की कीमत और कलर ऑप्शन
Dell 14S की भारत में शुरुआती कीमत 79,990 रुपये रखी गई है. इसे कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है. यह लैपटॉप Dusty Rose, Linen, Washed Denim और Velvet Green जैसे चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसका Linen कलर वेरिएंट Dell Exclusive Stores, रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी मिल रहा है. वहीं बाकी तीन कलर वेरिएंट नवंबर के आखिर तक इन रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होंगे. लॉन्च ऑफर के तहत यूजर्स को क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है.
