कई बार ऐसा होता है कि हम किसी जरूरी काम से Phone पर बात कर रहे होते हैं और अचानक सामने वाले की आवाज आनी बिल्कुल बंद हो जाती है. ऐसे वक्त पर दिमाग का दही होना तो लाजिमी है और हमें यह समझ नहीं आता कि दिक्कत हमारे Phone में है या सामने वाले के Network में. कभी-कभी हम बिना बात के Phone को Restart करने लगते हैं अगर इससे बात नहीं बनती तो Service Center जाने की सोचने लगते हैं.
लेकिन यकीन मानिए इस छोटी सी तकनीकी समस्या को ठीक करने के लिए आपको पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं. जिन्हें अपनाकर आप घर बैठे ही इस दिक्कत से टकारा पा सकते हैं. Phone की यह छोटी-मोटी दिक्कतें कई बार हमारे रोजमर्रा के कामों में बहुत बड़ी रुकावट बन जाती हैं. इसलिए जान लीजिए इन्हें ठीक करने का तरीका क्या है.

Speaker और Earpiece की गंदगी करें साफ
Call पर आवाज न आने की सबसे बड़ी और Common वजह हमारे Phone के Earpiece में जमी धूल-मिट्टी और गंदगी होती है. लगातार जेब में रहने या इस्तेमाल करने की वजह से Earpiece की जाली में बारीक कचरा फंस जाता है, जिससे आवाज बाहर नहीं आ पाती. इसे ठीक करने के लिए किसी नरम Brush या साफ Toothbrush की मदद से हल्के हाथों से Earpiece को साफ करें.
ध्यान रखें कि इसमें कोई नुकीली चीज बिल्कुल न घुसाएं, वरना अंदर का नाजुक पार्ट खराब हो सकता है. सफाई करने के बाद एक बार फिर से कॉल मिलाकर चेक करें ज्यादातर मामलों में यह छोटी सी Trick तुरंत असर दिखा देती है और आवाज एकदम साफ आने लगती है. कई बार लोग इन छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते और बिना बात के दुकान पर जाकर पैसे बर्बाद कर आते हैं. जबकि थोड़ी सी समझदारी से यह काम घर पर ही हो जाता है.

Network Setting और Bluetooth Connection चेक करें
कई बार हमारे Phone में Network की अंदरूनी गड़बड़ी तो फिर गलती से Bluetooth Connect होने की वजह से भी आवाज आनी बंद हो जाती है. ऐसा हो सकता है कि आपका Phone किसी पास रखे Bluetooth Earphone से कनेक्ट हो गया हो जिससे कॉल की आवाज वहां Transfer हो रही हो. सबसे पहले अपने Phone का Bluetooth और Wi-Fi बंद करके देख लें.
इसके अलावा Phone की Settings में जाकर Network Settings को एक बार Reset कर लें या कुछ सेकंड के लिए Airplane Mode On करके Off कर दें. ऐसा करने से फोन का Network Tower Fresh हो जाता है और Call पर आवाज कटने या कम आने की दिक्कत हमेशा के लिए दूर हो जाती है. अगर आसपास Signal की कोई दिक्कत चल रही है. तो थोड़ी जगह बदलकर बात करने से भी आवाज एकदम साफ आने लगती है और बातचीत में कोई रुकावट नहीं आती.
