धमतरी/ भखारा थाना क्षेत्र ग्राम कोर्रा में पशु के प्रति क्रूरता एवं अश्लील अप्राकृतिक कृत्य के मामले में भखारा पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोर्रा के ग्रामवासियों एवं सरपंच द्वारा थाना भखारा पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में गौ माता के साथ अशोभनीय एवं अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर, पिता तामेश्वर गनीर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कोर्रा थाना भखारा, जिला धमतरी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य पाए गए। इसके बाद भखारा पुलिस ने बिना विलंब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 299 बीएनएस एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
- राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर
पिता – तामेश्वर गनीर
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – ग्राम कोर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार के अपराध, विशेषकर पशुओं के प्रति क्रूरता एवं सामाजिक मर्यादा के विरुद्ध कृत्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
