धमतरी/ धमतरी पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” (1 अप्रैल–30 अप्रैल 2026) के तहत शानदार सफलता हासिल करते हुए 74 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया। इनमें 62 वयस्क और 12 नाबालिग शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया गया।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 42% अधिक बरामदगी दर्ज की गई, जिससे जिला प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हो गया है।

अभियान के दौरान जिले के सभी थानों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें:
चौकी बिरेझर – प्रथम
थाना भखारा – द्वितीय
थाना कुरूद – तृतीय स्थान पर रहे
पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, फील्ड विजिट, होटल-लॉज चेकिंग और अन्य राज्यों से समन्वय के जरिए इस अभियान को सफल बनाया।
धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी गुमशुदगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इस अभियान ने कई परिवारों की खुशियां लौटाई और पुलिस पर भरोसा और मजबूत किया।
