Breaking

LinkedIn का बड़ा एक्शन! AI से तय होगा आपका फीड, अब नहीं कर पाएंगे ये काम, जानिए क्या बदल जाएगा…

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 5 लोग घायल…

जब दुनिया के मिडिल में है नहीं तो क्यों कहते हैं इसे ‘मिडिल ईस्ट’, किसने दिया था ये नाम?

iPhone खरीदना हो जाएगा बच्चों का खेल! सरकार ला सकती है नई स्मार्टफोन सब्सिडी स्कीम, जानिए पूरी जानकारी…

दुनिया में कितने देश बेचते हैं कच्चा तेल, जानें कहां पड़ता है सबसे सस्ता?

Chrome यूजर्स की मौज! अब AI की मदद से सेकेंडों में हो जाएंगे सारे काम, बदल जाएगा सर्च करने का तरीका…

Dark Transit: क्या है डार्क ट्रांजिट? जिसे समंदर में अचानक गायब हो जाता है जहाज, ईरानी नेवी को ऐसे ही दिया जा रहा चकमा…

जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम मोहेरा पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, निराई माता मंदिर में किए दर्शन….

LPG सिलेंडर के इंतजार में न हों परेशान, खाना बनाने के लिए आज ही ऑर्डर कर लें काम के ये गैजेट…

खेतों में भीषण आग से 40-50 एकड़ फसल प्रभावित, किसानों की महीनों की मेहनत राख…

हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग…

ईरान को आतिशकदा क्यों कहते रहे हैं मुसलमान, जानें फारस का पारसियों से क्या है कनेक्शन?

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री…

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में आत्महत्या मामले की जांच के लिए पहुंचे संयुक्त संचालक…

करीब 3000 साल से 33 किमी चौड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अब तक क्यों नहीं बढ़ाई गई इसकी चौड़ाई?

मुक्तिधाम विकास को मिली मंजूरी, वार्डवासियों ने महापौर का मुंह मीठा कर जताया आभार….

मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल…

लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक, गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर…

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में महिला मरीज ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप…

सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार…

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में भाजयुमो ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन…

Police Line Rudri में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित कई खेलों का आयोजन, फिटनेस व टीम भावना पर जोर…

पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश…

दोस्त समझकर इस देश को अमेरिका ने दिए थे F-16 जैसे फाइटर जेट, लेकिन अब है कट्टर दुश्मन…

कांकेर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी लेखराम साहू को…

Dark Transit: क्या है डार्क ट्रांजिट? जिसे समंदर में अचानक गायब हो जाता है जहाज, ईरानी नेवी को ऐसे ही दिया जा रहा चकमा…

Share

Dark Transit: होर्मुज स्ट्रेट के आसपास बढ़ते तनाव ने वैश्विक शिपिंग मार्ग को काफी बुरी तरह से प्रभावित किया है.  ईरान से जुड़े संघर्ष की वजह से इस रास्ते से समुद्री यातायात में भारी गिरावट देखने को मिली है. अब यहां से सिर्फ कुछ सीमित संख्या में ही जहाजों को गुजरने की अनुमति दी जा रही है. इन प्रतिबंधों के बावजूद कई जहाज इस रास्ते से निकलने और अपनी यात्रा को जारी रखने में सफल रहे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण लाइबेरियाई झंडा वाला एक टैंकर है, जो हाल ही में मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जहाज ने डार्क ट्रांजिट नाम की एक रणनीति का इस्तेमाल करके निगरानी से बचने में सफलता पाई है.

क्या है डार्क ट्रांजिट?

डार्क ट्रांजिट को कभी-कभी गोइंग डार्क भी कहा जाता है.  यह जहाजों के द्वारा समुद्र में अपनी गतिविधि को छिपाने के लिए अपनाई जाने वाली एक रणनीति है. इसमें जहाज के ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम या फिर ट्रांसपोंडर को जानबूझकर बंद कर दिया जाता है.

आमतौर पर ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम लगातार जहाज की पहचान, जगह, गति और रास्ते की जानकारी देता रहता है. इससे दूसरे जहाज और निगरानी एजेंसियां उसे वास्तविक समय में ट्रैक कर पाती हैं. जब इस सिस्टम को बंद कर दिया जाता है तो जहाज सार्वजनिक शिप ट्रैकिंग मैप और उपग्रह निगरानी प्लेटफार्म से पूरी तरह से गायब हो जाता है.

कैसे होता है इस तकनीक का इस्तेमाल? 

डार्क ट्रांजिट अभियान के दौरान जहाज का चालक दल ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम सिग्नल को निष्क्रिय कर देता है. इससे जहाज की स्थिति का पता ट्रैकिंग प्रणाली द्वारा नहीं लगाया जा सकता. बिना इस सिग्नल के जहाज डिजिटल समुद्री मैप से पूरी तरह से गायब हो जाता है. कुछ मामलों में जहाज खुद को छुपाने के लिए बाहरी नेविगेशन लाइट और कुछ रडार उपकरणों को भी बंद कर देते हैं.

 

 

क्यों किया जाता है इस रणनीति का इस्तेमाल?

इस रणनीति का इस्तेमाल अक्सर ज्यादा जोखिम वाले समुद्री क्षेत्र में किया जाता है.  इसका इस्तेमाल उन जगहों पर खासतौर पर किया जाता है जहां जहाजों को सैन्य खतरों का सामना करना पड़ सकता है. होर्मुज स्ट्रेट जैसे क्षेत्रों में जहाजों को इस बात का डर रहता है कि वे दुश्मनों द्वारा किए जाने वाले मिसाइल या ड्रोन हमले का निशान बन सकते हैं.

इसी के साथ इस रणनीति का इस्तेमाल करके जहाज जब्ती या फिर निरीक्षण से भी बच पाते हैं. ईरान ने पहले भी ऐसे जहाजों को चेतावनी दी है या फिर उन्हें हिरासत में लिया है जिनके बारे में उसका मानना था कि वह उसके नियम या फिर प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहे हैं.

एक बड़ा जोखिम 

वैसे तो डार्क ट्रांजिट जहाज को पकड़ें जाने से बचने में काफी मदद कर सकता है लेकिन यह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है. ऑटोमेटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम को बंद करने से दूसरे जहाजों से टकराने का जोखिम काफी बढ़ जाता है. इतना ही नहीं बल्कि सैन्य ताकतों के पास अभी भी ऐसे एडवांस्ड राडार और निगरानी तकनीक मौजूद हैं जो जहाजों का पता लगा सकती हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में