Breaking

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

क्या देर रात तक रील्स देखना और फोन चलाना बन रहा जल्दी मौत का कारण, जानिए क्या कहता है विज्ञान?

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे निजी विद्यालय संचालक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने नष्ट किए 388.392 किलो मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में हुई बड़ी कार्रवाई….

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट…

पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक… पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

गांजा बेचने वाले का पता पूछने पहुंचे युवकों ने नाबालिग पर किया चाकू से हमला…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन (चिट्टा) तस्करी नेटवर्क से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार…

महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

अवैध शराब तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 पौवा देशी शराब व स्कूटी जब्त…

अमाबगीचा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार…

मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर धमतरी प्रशासन अलर्ट, जिला-तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय…

धमतरी में कथित गौमांस मामले पर नया मोड़: मूल छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज ने की जाति सत्यापन और कड़ी कार्रवाई की मांग…

छत्तीसगढ़ में हीरे की बड़ी खोज: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में 5 हीरे मिले, 1.22 कैरेट वजन…

पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज…

कलेक्टर ने प्रमुख विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश…

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की दस्तक, वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद…

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव के रिसॉर्ट में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2.30 लाख की संपत्ति जब्त…

अम्बिकापुर में CM साय ने किया योगाभ्यास, कहा- योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार…

क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार…

Share

मिडिल ईस्ट में बारूद की गूंज के बीच अब कानूनी जंग को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हालिया हमलों, विशेष रूप से दक्षिण ईरान के मीनाब में एक गर्ल्स स्कूल पर गिरी मिसाइल ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को हिलाकर रख दिया है. इस हमले में 150 लोगों की मौत, जिनमें अधिकांश स्कूली छात्राएं थीं, ने युद्ध के नियमों पर बड़े सवाल उठाए हैं कि क्या ईरान इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय अदालत में चुनौती दे सकता है?

संयुक्त राष्ट्र का चार्टर किसी देश को दूसरे पर हमला करने की इजाजत कब देता है और कब ये युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है? आइए, तथ्यों के आधार पर समझते हैं इस पूरी कानूनी पेचीदगी को.

क्या अमेरिका-इजरायल का हमला वैध है?

द्वितीय विश्व युद्ध की विभीषिका के बाद 1945 में संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई थी कि आने वाली पीढ़ियों को युद्ध के दंश से बचाया जा सके. यूएन चार्टर का अनुच्छेद 2(4) स्पष्ट रूप से किसी भी सदस्य देश को दूसरे देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल प्रयोग करने से रोकता है. चार्टर के तहत केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ही किसी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की अनुमति दे सकती है.

क्या कहता है अनुच्छेद 51?

इसका एकमात्र अपवाद अनुच्छेद 51 है, जो किसी देश को ‘आत्मरक्षा’ (Self-Defence) में बल प्रयोग की अनुमति देता है, लेकिन यहां एक पेंच है- आत्मरक्षा का अधिकार तभी मिलता है जब उस देश पर ‘वास्तविक सशस्त्र हमला’ हुआ हो. कानूनी विशेषज्ञों का तर्क है कि चूंकि ईरान ने हाल ही में न तो अमेरिका पर हमला किया और न ही इजरायल पर, इसलिए ‘आत्मरक्षा’ की दलील यहां कमजोर पड़ती है. अमेरिका और इजरायल इसे निवारक (Pre-emptive) हमला बता रहे हैं, जिसका अर्थ है भविष्य में होने वाले संभावित खतरे को रोकना. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कानून में भविष्य के अनुमानित खतरे के आधार पर हमला करना विवादास्पद है.

 

 

निवारक आत्मरक्षा की शर्तें और ईरान की स्थिति

कानूनी विद्वानों के अनुसार, अगर निवारक आत्मरक्षा के सिद्धांत को माना भी जाए, तो इसके लिए तीन शर्तें पूरी होनी चाहिए: पहला, हमलावर देश ने हमले का पक्का मन बना लिया हो; दूसरा, उसके पास हमला करने की क्षमता हो; और तीसरा, हमला रोकना अभी अनिवार्य हो क्योंकि यह आखिरी मौका है.

ईरान के मामले में, जून 2025 के अमेरिकी हमलों के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम ‘नेस्तनाबूद’ हो चुका है. ऐसे में यह साबित करना मुश्किल है कि ईरान फिर से हमला करने की स्थिति में था, जो इस सैन्य कार्रवाई की कानूनी वैधता पर सवाल खड़ा करता है.

अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून (IHL) का उल्लंघन

युद्ध की शुरुआत भले ही किसी भी कारण से हुई हो, लेकिन युद्ध लड़ने के भी नियम होते हैं जिन्हें ‘इंटरनेशनल ह्यूमैनिटेरियन लॉ’ (IHL) कहा जाता है. मीनाब के गर्ल्स स्कूल पर हुई गोलाबारी ने ‘विभेद का सिद्धांत’ (Principle of Distinction) का उल्लंघन किया है. यह सिद्धांत कहता है कि हमलावरों को सैन्य ठिकानों और नागरिक ठिकानों (स्कूल, अस्पताल, पूजा स्थल) के बीच स्पष्ट अंतर करना होगा. यदि किसी ठिकाने को लेकर संदेह हो कि वह सैन्य है या नागरिक, तो उसे ‘नागरिक’ ही माना जाना चाहिए.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में