Breaking

गंगरेल के ठेमली टापू में अवैध महुआ शराब निर्माण पर संयुक्त पुलिस कार्रवाई, 1000 लीटर लाहन नष्ट…

ग्राम सिहाद रेस्ट हाउस के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹26,000 नगद जब्त…

फर्जी आईडी कार्ड व “नेशनल क्राइम कंट्रोल” का बोर्ड लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार…

eSIM या फिजिकल SIM? 2026 में आपके स्मार्टफोन के लिए कौन है ज्यादा सुरक्षित और फायदे का सौदा…

भारत में रविवार को कैसे माना गया था छुट्टी का दिन, जानें क्या थी इसकी वजह…

सावधान! इन 5 जगहों पर मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, एक गलती और हो सकता है बड़ा नुकसान…

ऑनलाइन शॉपिंग में एक ही सामान के दो अलग दाम क्यों, जानें MRP के साथ छेड़छाड़ पर क्या है सजा?

डिजिटल अरेस्ट का खौफ जारी! जागरूकता के बावजूद क्यों नहीं रुक रहे ये ऑनलाइन ठगी के हमले?

ग्राम भोथीडीह में परघनी कार्यक्रम के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत…

Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट….

लॉन्ग टर्म SIP कैलकुलेशन; 1000 से 3000 रुपये तक निवेश पर संभावित रिटर्न का पूरा हिसाब, जानें डिटेल…

50%, 25%, 18% या फिर 10%… सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारत से कितना टैरिफ वसूलेंगे डोनाल्ड ट्रंप? समझें…

कोलाहल अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्रवाई, रात 10 बजे के बाद डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित…

अगले हफ्ते IPO की भरमार; SME से मेनबोर्ड तक 4 कंपनियां खोलेंगी अपना इश्यू, निवेशकों के पास कई मौके…

FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज…

Aliens Existence: क्या सच में होते हैं एलियंस, जानें कब-कब मिला उनकी मौजूदगी का सबूत…

Google का नया फीचर! अब AI बनाएगा आपके लिए म्यूजिक, जानिए कैसे करेगा काम…

चौंकाने वाला खुलासा! बड़े ब्रांड्स के हेडफोन में मिले खतरनाक केमिकल्स, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

सोना कैरेट में तो चांदी किलो में क्यों मापी जाती है, जान लीजिए कारण?

Android 17 आने वाला है! बजट से प्रीमियम तक, क्या आपके फोन को मिलेगा HyperOS 4.0 का अपडेट? अभी चेक करें लिस्ट…

समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक – मंत्री लखन लाल देवांगन…

बच्चों की मुस्कान बनी मुख्यमंत्री के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार…

जल संचय में छत्तीसगढ़ का डंका! देश में दूसरे स्थान पर रहने के बाद अब 2.0 अभियान की तैयारी तेज…

भाजयुमो जिला कार्यकारिणी 2026 घोषित, नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारियां…

थाना कुरूद की बड़ी कार्रवाई: दो मामलों में 1045 ग्राम गांजा जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार…

कानून-व्यवस्था एवं होली पर्व को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश…

Share

धमतरी/ आगामी होली पर्व एवं जिले की कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस कार्यालय धमतरी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने की। बैठक में राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, यातायात, साइबर तथा विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष फोकस

विगत 05 वर्षों में होली के दौरान हुई घटनाओं का विश्लेषण कर इस वर्ष के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई गई। जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर—

  • अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

  • मोबाइल पेट्रोलिंग

  • स्थायी पिकेट

  • चिन्हित क्राइम हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर सघन अभियान

बैठक में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। खुले स्थानों पर शराब सेवन, अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सघन एवं परिणाममुखी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

होटल, ढाबा एवं लॉज की नियमित चेकिंग तथा चाकूबाजी, तलवारबाजी एवं अन्य हथियारों से संबंधित मामलों में चिन्हित तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए।

गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

एसपी ने निर्देश दिए कि—

▪️ चिन्हित गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा एवं उभरते असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए।
▪️ आवश्यकतानुसार बाउंड ओवर/जमानतबद्ध कार्यवाही की जाए।
▪️ होली पूर्व फ्लैग मार्च आयोजित कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जाए।
▪️ हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने एवं शांति भंग करने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
▪️ दोपहिया में तीन सवारी, स्टंटबाजी एवं ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए।
▪️ सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट पर सतत निगरानी रखकर त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही की जाए।
▪️ होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
▪️ क्राइम हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निरंतर पेट्रोलिंग एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों से समन्वय किया जाए।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडे, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी यातायात मोनिका मरावी, डीएसपी मुख्यालय मीना साहू, डीएसपी एसजेपीयू यशकरण दीप ध्रुव, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

आमजन से अपील

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

होली पर्व के दौरान पूरे जिले में व्यापक, सुदृढ़ एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि प्रत्येक नागरिक सुरक्षित एवं निर्भय वातावरण में त्योहार का आनंद ले सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में