Breaking

कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी…

धमतरी: डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में लगाई फांसी, जिला अस्पताल में मौत…

Instagram पर बढ़ रहे Fake Followers? ऐसे करें Account की सफाई…

8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी…

कैसे हुआ था डायनामाइट का आविष्कार, क्या थी इसे बनाने की वजह?

जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस का कड़ा प्रहार, 3 जुआरी गिरफ्तार…

Amazon-Flipkart Sale में 40 हजार के अंदर ये TV हैं खास? देखें लिस्ट…

5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?

फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम…

Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड…

मड़ेली हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद न्यायालय ने सुनाई सजा…

धमतरी पुलिस का चाकूबाजों पर कड़ा प्रहार, जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

मड़ेली हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, कुरूद न्यायालय ने सुनाया फैसला…

छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश…

क्या पन्ना में कोई भी शुरू कर सकता है हीरे की खदान, क्या है प्रोसेस?

Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन…

धमतरी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार…

कुरुद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार…

USTR में विस्फोटक से वन्यजीवों के शिकार का खुलासा, 13 पोटाश बम समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

कुरूद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

महंगाई में क्यों बढ़ती है लिपस्टिक-परफ्यूम की बिक्री, क्या है इसके पीछे की साइकोलॉजी?

WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?

क्या चांद पर लग रहा है जंग, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां…

IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी…

Share

टेक्नोलॉजी की दुनिया अब नेटवर्क को तेज करने के साथ AI का इस्तेमाल, सैटेलाइट से कनेक्टिविटी, 6G की तैयारी और मशीनों को इंटरनेट से जोड़ने जैसी टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम हो रहा है. इसी बदलती टेक्नोलॉजी की झलक भारत में आज से शुरू होने वाले India Mobile Congress 2026 में देखने को मिलेगी. दिल्ली के यशोभूमि में होने वाले इस चार दिवसीय टेक इवेंट में 6G, AI, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी तकनीकों पर चर्चा होगी.

7 से 10 अक्टूबर तक चलेगा IMC 2026

India Mobile Congress का 10वां एडिशन 7 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा. इस आयोजन में 100 देशों से 1.5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. 500 स्टार्टअप और 400 से ज्यादा कंपनियां यहां अपनी नई तकनीक और इनोवेशन पेश करेंगी. कार्यक्रम की कॉन्फ्रेंस 7 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इस साल IMC की थीम Scale Without Boundaries यानी बिना सीमाओं के विस्तार रखी गई है.

 

 

चार हिस्सों में दिखेगी टेक्नोलॉजी

1. IMC 2026 को चार हिस्सों में बांटा गया है. सृष्टि सेक्शन में 6G, AI आधारित टेलीकॉम नेटवर्क, क्वांटम कम्युनिकेशन, AI चिप्स, सेमीकंडक्टर और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों पर फोकस होगा.

2. संवर्धन में 5G से जुड़े नए बिजनेस मॉडल, मोबाइल तक सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने, रोबोटिक्स, फैक्ट्री ऑटोमेशन और टेलीकॉम डिवाइस जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

3. वहीं सशक्त में ग्रीन टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के जरिए टिकाऊ डिजिटल नेटवर्क पर जोर रहेगा.

4. सुरक्षा सेक्शन में साइबर सिक्योरिटी, स्पैम और ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा प्राइवेसी, AI के नियम और समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल होंगे.

AI अब नेटवर्क का भी हिस्सा बनेगा

IMC 2026 में AI-native telecom networks एक बड़ा चर्चा का विषय होंगे. इसका मतलब है कि AI सिर्फ किसी ऐप या सर्विस में इस्तेमाल होने के बजाय नेटवर्क को चलाने और बेहतर बनाने में भी भूमिका निभाएगा. पहले से खराबी का अनुमान लगाकर रखरखाव करना, नेटवर्क ऑटोमेशन, सर्विस मॉनिटरिंग, फ्रॉड डिटेक्शन और साइबर सिक्योरिटी में AI के इस्तेमाल पर बात होगी.

5G से आगे 6G और कनेक्टेड डिवाइस पर नजर

इवेंट में 5G को स्मार्टफोन से आगे ले जाने पर भी चर्चा होगी. फैक्ट्रियों, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और दूसरे एंटरप्राइज कामों में एडवांस कनेक्टिविटी के इस्तेमाल पर फोकस रहेगा. साथ ही वाहनों, सेंसर और इंडस्ट्रियल मशीनों जैसे ज्यादा से ज्यादा डिवाइस को नेटवर्क से जोड़ने की दिशा भी दिखाई जाएगी.

 

 

पहले दिन बड़े नाम होंगे शामिल

7 अक्टूबर को IMC 2026 में Starlink, जापान के संचार मंत्रालय, Qualcomm, GSMA, Ericsson, Jio, Airtel और Intel समेत कई बड़े नाम शामिल होंगे. 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद आकाश अंबानी, सुनील भारती मित्तल और कुमार मंगलम बिड़ला जैसे दिग्गज भी हिस्सा लेंगे. यशोभूमि में 5G, 6G, AI, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी और सेमीकंडक्टर जैसी टेक्नोलॉजी के लाइव डेमो दिखाए जाएंगे, जबकि ASPIRE प्रोग्राम के जरिए डीप-टेक स्टार्टअप्स को निवेश और बिजनेस के मौके मिलेंगे.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में