Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

सोशल मीडिया से बच्चों पर बढ़ रहा इस बीमारी का खतरा! नई रिपोर्ट में हुआ गया हैरान करने वाला खुलासा…

Share

Social Media: दुनियाभर में तेजी से बढ़ते सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर पहले भी कई सवाल उठते रहे हैं लेकिन World Happiness Report 2026 ने अब इस चिंता को और गंभीर बना दिया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाल रहा है. इससे चिंता, अवसाद और जीवन से संतुष्टि में कमी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं.

ज्यादा समय ऑनलाइन बिताना बन रहा खतरा

रिपोर्ट बताती है कि पिछले कुछ वर्षों में किशोरों का स्क्रीन टाइम काफी बढ़ा है और इसी के साथ उनकी मानसिक सेहत में गिरावट भी देखी गई है. खासतौर पर वे बच्चे जो दिन में 5 घंटे या उससे ज्यादा समय सोशल मिडिया पर बिताते हैं उनमें तनाव और डिप्रेशन के लक्षण ज्यादा पाए गए हैं. यह भी सामने आया है कि जिन बच्चे सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करते हैं उनकी तुलना में ज्यादा समय बिताने वाले बच्चों में नकारात्मक प्रभाव कई गुना अधिक होता है.

किन प्लेटफॉर्म्स को माना गया सोशल मीडिया

रिसर्च में सोशल मीडिया का मतलब उन सभी प्लेटफॉर्म्स से है जहां यूजर प्रोफाइल, कंटेंट शेयरिंग और इंटरैक्शन होता है. इसमें Facebook, Instagram, Snapchat, TikTok, YouTube और X जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

2010 के बाद से बिगड़नी शुरू हुई स्थिति

रिपोर्ट के अनुसार, युवाओं की खुशहाली में गिरावट की शुरुआत 2010 के आसपास से देखी गई जब स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा. यह वही समय था जब बच्चों का सामाजिक जीवन धीरे-धीरे ऑफलाइन से ऑनलाइन की तरफ शिफ्ट होने लगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव ने बच्चों के व्यवहार, सोच और मानसिक स्थिति पर बड़ा असर डाला है.

 

 

लड़कियों पर ज्यादा असर

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि किशोर लड़कियां इस समस्या से ज्यादा प्रभावित हो रही हैं. उनमें सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से आत्मविश्वास में कमी, शरीर को लेकर असंतोष, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं. एल्गोरिदम आधारित कंटेंट, इन्फ्लुएंसर कल्चर और दूसरों से लगातार तुलना करने की आदत बच्चों को मानसिक रूप से कमजोर बना सकती है.

सिर्फ समय नहीं, इस्तेमाल का तरीका भी अहम

रिपोर्ट यह भी बताती है कि समस्या केवल समय की नहीं है बल्कि इस बात की भी है कि सोशल मीडिया का उपयोग कैसे किया जा रहा है. बिना सोचे-समझे लगातार वीडियो और फोटो स्क्रॉल करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज्यादा हानिकारक पाया गया है. वहीं, दोस्तों से बातचीत या सीमित और संतुलित इस्तेमाल का असर उतना नकारात्मक नहीं होता.

ऑनलाइन खतरों से भी बढ़ रहा दबाव

सोशल मीडिया के साथ कई तरह के जोखिम भी जुड़े हुए हैं जैसे साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न और आपत्तिजनक कंटेंट. ये सभी चीजें बच्चों के मन पर दबाव डालती हैं और उनकी भावनात्मक स्थिति को प्रभावित करती हैं. रिसर्चर्स का मानना है कि यह समस्या अब सिर्फ कुछ बच्चों तक सीमित नहीं रही बल्कि पूरी एक पीढ़ी की मानसिक सेहत को प्रभावित कर रही है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में