धमतरी/ धोबी समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर एवं महिला शाखा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू रजक ने नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने महापौर को समाज की संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही समाज के विकास, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा विभिन्न जनहित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

महापौर रामू रोहरा ने दोनों अध्यक्षों को निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में सशक्त नेतृत्व की अहम भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में धोबी समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
महापौर ने समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर निगम की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए आपसी समन्वय और सहयोग आवश्यक है।
इस दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, आपसी सहयोग और सामाजिक एकजुटता को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
