धमतरी/ जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 04 बैलों को मुक्त कराया। ये मवेशी बिना चारा-पानी के रस्सियों में बांधकर क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे थे।
03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1.20 लाख रुपए के मवेशी बरामद
बरामद बैलों की कीमत लगभग ₹1.20 लाख आंकी गई है।

कानूनी कार्रवाई जारी
आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और अवैध परिवहन से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
