Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

माडमसिल्ली डेम में पर्यटन को बढ़ावा देने कलेक्टर का निरीक्षण…

Share

मूलभूत सुविधाओं के विकास और पर्यटन विस्तार पर विशेष जोर — डिजिटल भुगतान व्यवस्था की भी हुई शुरुआत

धमतरी/ 30 अक्टूबर धमतरी जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों और जैविक विविधता के लिए जाना जाता है। इसी श्रृंखला में जिले का प्रसिद्ध माडमसिल्ली डेम, जो अपने अनोखे सायफ़न सिस्टम के लिए लोकप्रिय है, अब ईको-पर्यटन और साहसिक गतिविधियों (एडवेंचर टूरिज्म) का केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज माडमसिल्ली डेम का दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नगरी एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, संबंधित विभागों के अधिकारी, इको-टूरिज्म प्रबंधन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डेम क्षेत्र में गार्डन, सीढ़ियाँ, सुरक्षा गेट, पर्यटन शेड, शौचालय, साइन बोर्ड, पार्किंग, ठेला, चाय-नाश्ता दुकानें जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि —

“पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को इस स्थल की जिम्मेदारी को आत्मसात करना चाहिए। दुर्घटना संभावित स्थानों पर सतर्कता और निगरानी जरूरी है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।”

डिजिटल भुगतान व्यवस्था की शुरुआत

पर्यटन स्थल को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने सरकारी वाहन पार्किंग शुल्क का भुगतान स्वयं यूपीआई माध्यम से किया
उन्होंने डिजिटल पेमेंट सुविधा के लिए पार्किंग बेरियर के पास बारकोड लगाने के निर्देश दिए।
अब पर्यटक नकद के साथ-साथ यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी भुगतान कर सकेंगे।
यह पहल पारदर्शिता, सुविधा और स्थानीय आय की निगरानी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की पहल

कलेक्टर ने पर्यटन स्थल पर स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किए जाने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षित गाइडों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
इस पहल से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि पर्यटकों को भी बेहतर मार्गदर्शन और जानकारीपूर्ण अनुभव प्राप्त होगा।

स्थानीय सहभागिता और पर्यावरणीय संतुलन पर बल

कलेक्टर मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यटन स्थल की स्वच्छता, व्यवस्था और पर्यटक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
उन्होंने कहा कि —

“माडमसिल्ली अब केवल एक डेम नहीं, बल्कि जिले की पहचान और आजीविका का प्रतीक बन रहा है। इसके रखरखाव में ग्रामीणों की सहभागिता बेहद जरूरी है।”

कलेक्टर ने यह भी उल्लेख किया कि क्षेत्र वन क्षेत्र होने के कारण पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग सतत निगरानी रखेगा और केवल पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को ही बढ़ावा दिया जाएगा।

माडमसिल्ली बनेगा पर्यटन का नया केंद्र

कलेक्टर ने कहा कि माडमसिल्ली डेम का समग्र विकास न केवल धमतरी जिले के पर्यटन मानचित्र को नई पहचान देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को भी नया आयाम प्रदान करेगा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में