Breaking

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

Share

जलाशयों का बढ़ता जलस्तर देख जिला प्रशासन सतर्क, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

धमतरी/ जिले में लगातार हो रही बारिश और प्रमुख जलाशयों में पानी की लगातार आवक को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 03 सितंबर की सुबह 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रमुख जलाशयों में जलभराव का स्तर काफी अधिक पहुंच गया है। गंगरेल जलाशय 97.40 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली 98.61 प्रतिशत, दुधावा 86.86 प्रतिशत और सोंदूर जलाशय 69.25 प्रतिशत भर चुका है।

जलाशयों में लगातार पानी की आवक को देखते हुए गंगरेल जलाशय के तीन गेटों से कुल 4670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 1410 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के माध्यम से महानदी मुख्य नहर में तथा 3360 क्यूसेक पानी महानदी नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार जलाशयों में पानी की आवक और आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए महानदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट

महानदी में पानी छोड़े जाने से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं तथा अनावश्यक रूप से नदी पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें।

निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा चिन्हांकित सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों, मैदानी अमले और स्थानीय प्रशासन को जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

कलेक्टर ने दिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि जलाशयों में पानी की अच्छी आवक को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।

उन्होंने महानदी के किनारे बसे ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने तथा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नदी और जलाशयों के जलस्तर की नियमित निगरानी की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार तत्काल सूचना पहुंचाई जाए। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने ग्रामीणों से प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों और निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

जलाशयों की स्थिति

जलाशय जलभराव पानी की आवक
गंगरेल 97.40% 3365 क्यूसेक
मुरूमसिल्ली 98.61% 362 क्यूसेक
दुधावा 86.86% 437 क्यूसेक
सोंदूर 69.25% 167 क्यूसेक

जिला प्रशासन की नागरिकों से अपील

  • नदी के किनारे जाने से बचें।
  • जलभराव वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
  • बच्चों को नदी, नालों एवं जलभराव वाले स्थानों के पास न जाने दें।
  • तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें।
  • निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रशासन के निर्देशों पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।
  • किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दें।
  • अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है—सतर्क रहें, सावधान रहें और सुरक्षित रहें।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में