Breaking

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

गांव में नशे का सामान बेचने की शिकायत पर अर्जुनी पुलिस की सख्त कार्रवाई…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

Share

धमतरी/ थाना दुगली कौहाबाहरा क्षेत्र के ग्राम आमदी में 3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में माननीय प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश, धमतरी की अदालत ने आरोपी पिता संजय कुमार मरकाम (34 वर्ष) को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं अन्य दंड से दंडित किया है। न्यायालय ने यह फैसला 11 अगस्त 2026 को सुनाया।

यह मामला थाना दुगली कौहाबाहरा के अपराध क्रमांक 19/2025, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, 19 मई 2025 को ग्राम आमदी में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या की घटना सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। साथ ही भौतिक, परिस्थितिजन्य एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को विधिवत संकलित किया गया। विवेचना में आरोपी संजय कुमार मरकाम की संलिप्तता सामने आने पर उसे 20 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया (कुल्हाड़ी) एवं खून लगे कपड़े बरामद कर जब्त किए गए। विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने 21 जुलाई 2025 को न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद 4 सितंबर 2025 को आरोपी के विरुद्ध आरोप विरचित किए गए और अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायालय में साक्ष्य एवं गवाह प्रस्तुत किए गए।

प्रभावी विवेचना, महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के आधार पर माननीय प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश श्रीमती नमिता मिंज भास्कर के न्यायालय ने आरोपी संजय कुमार मरकाम को दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

 

 

विवेचक को किया जाएगा पुरस्कृत

इस मामले की विवेचना थाना दुगली के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नाग द्वारा की गई थी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने साक्ष्यों का व्यवस्थित एवं प्रभावी संकलन करते हुए विवेचना को विधिसम्मत तरीके से पूरा किया और समय पर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने उत्कृष्ट एवं प्रभावी विवेचना के लिए एएसआई प्रकाश नाग की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

धमतरी पुलिस का कहना है कि गंभीर एवं जघन्य अपराधों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना, वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत साक्ष्य संकलन तथा प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषियों को न्यायालय से कठोर सजा दिलाने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में