पथ विक्रेताओं से गले मिल बोले – आप हैं आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत
धमतरी/ दीपावली की रौनक में जब नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा शास्त्री चौक पहुंचे, तो वहां सजी-धजी दीपावली की दुकानों के बीच अपनापन और संवेदना का दृश्य देखने को मिला। पथ विक्रेताओं से गले मिलकर महापौर ने ना सिर्फ दीपावली की बधाई दी, बल्कि उनके योगदान को “आत्मनिर्भर भारत का असली प्रहरी” कहा।
-
राम्हीन मीनपाल, आमापारा वार्ड से, गले लगकर भावुक हुईं – कहा: “सच्चा जनसेवक वही जो हमारे बीच आकर दुख-सुख साझा करे।”
-
कुंज बिहारी, कुम्हारपारा से बोले – “महापौर का सादगी भरा अंदाज हमें हौसला देता है।”

लोकल फॉर वोकल को दी मजबूती
महापौर रोहरा ने कहा –
“पथ विक्रेता हमारे समाज की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के सच्चे वाहक यही लोग हैं। हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि इनके साथ खड़ा रहे।”
कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद:
-
पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा
-
समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल
-
पूर्व पार्षद आमना सोना, योगेश साहू, शशि साहू
-
भारत ढीमर, केशव साहू, गोपी किशन साहू, फागू राम साहू, चंदा बाई सहित कई लोग
