धमतरी/ दीपावली पर्व को लेकर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने सोमवार को मिशन ग्राउंड स्थित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र और स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया।
महापौर ने पटाखा व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित मानकों और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा—

“त्योहार खुशियों का प्रतीक है, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है। दुकानदार और खरीदार दोनों को सावधानी रखनी चाहिए। सभी दुकानों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से होने चाहिए।”
निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारी और पटाखा विक्रेता संघ के सदस्य भी मौजूद थे। महापौर ने सभी से साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
