Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

सस्ते में सोना खरीदना है तो इन जगहों की करा लें टिकट, मेकिंग चार्ज भी न के बराबर…

Share

दिवाली का त्योहार अपने पूरे शवाब पर है. आज शुक्रवार, 18 अक्टूबर को धनतेरस भी है. इस दिन सोना-चांदी और किसी कीमती चीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है. हालांकि, सोने के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद लोगों के लिए सोने की खरीदारी करना किसी टेंशन से कम नहीं है. लोग अक्सर निवेश या उपहार के तौर पर सोना खरीदते हैं. ऐसे में सोना कहां सस्ता मिलता है यह जानना उनके लिए काफी जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सोना भारत के मुकाबले कहीं अधिक सस्ता मिलता है. कीमतों में यह अंतर इम्पोर्ट ड्यूटी, स्थानीय तौर पर डिमांड और टैक्स पर डिपेंड करता है.

Dubai

लिस्ट में दुबई का नाम सबसे पहले आता है. अक्टूबर 2025 में दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,14,740 प्रति 10 ग्राम रही, जो भारत के 1,30,000 प्रति 10 ग्राम के लेवल से काफी कम है. दुबई में सोना इसलिए सस्ता है क्योंकि यहां सोने पर जीएसटी नहीं लगता है, इम्पोर्ट ड्यूटी भी जीरो या न के बराबर है, मेकिंग चार्ज भी भारत के मुकाबले कम है और इस पर ग्राहक मोलभाव भी कर सकते हैं. इसके अलावा, दुबई सोने का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है. यह सोने के आयात और निर्यात के लिए एक मिड पॉइंट है इसलिए सोने की सप्लाई भी यहां अधिक होती है. साथ ही संयुक्त अरब अमीरात में आयातित सोने की रिफाइनिंग दुबई की कई रिफाइनरियों में किया जाता है. ऐसे में इसका सप्लाई चेन और मजबूत होता जाता है.

 

 

America

अमेरिका में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,15,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जहां भारत में सोने-चांदी पर 3 परसेंट जीएसटी लगाई जाती है. अमेरिका में सोने पर कस्टम ड्यूटी और टैक्स भारत के मुकाबले काफी कम है. यहां मेकिंग चार्ज भी कम है. इसके अलावा, अमेरिका में 10 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक का सोना आसानी से मिल जाता है, लेकिन भारत में 18 कैरेट से ऊपर सोने की खरीदारी को प्राथमिकता दी जाती है. एक और बात यह है कि जब डॉलर मजबूत होता है, तो ग्लोबल मार्केट में सोना सस्ता हो जाता है.

Hong Kong

हांगकांग में सोने पर टैक्स या वैट नहीं लगता. यहां 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यह एशिया के सबसे सस्ते सोना खरीदने वाले लोकेशंस में से एक है. हालांकि, यहां कभी-कभी कुछ राजनीतिक घटनाओं का मार्केट पर असर पड़ता दिखता है, लेकिन खुली अर्थव्यवस्था और ग्लोबल ट्रेडिंग सेंटर के रूप में इसकी पोजीशन कीमतों को स्टेबल बनाए रखने में मदद करती है.

Singapore

टैक्स पर छूट की वजह से सिंगापुर में सोने की कीमत कम है. यहां 24 कैरेट सोने की कीमतों लगभग 1,18,880 प्रति 10 ग्राम है, जो भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा कम है. सिंगापुर में सोने पर जीएसटी नहीं लगने की वजह से कीमतें भारत से 5-8 परसेंट तक कम हो सकती है. यहां सोने के मेकिंग चार्ज पर जीएसटी भी भारत के मुकाबले कम है. और तो और आप Tourist Refund Scheme (TFS) के तहत एयरपोर्ट पर 7 परसेंट तक जीएसटी रिफंड भी पा सकते हैं. इस स्कीम के जरिए सरकार शॉपिंग के वक्त चुकाए गए टैक्स पर रिफंड क्लेम करने की इजाजत देती है. इसका मकसद यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाना है.

Kuwait

कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,570 प्रति 10 ग्राम है क्योंकि यहां भी टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी कम है. कुवैल तेल से समृद्ध देश है, जो यहां की करेंसी में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल में रखता है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से सोने की कीमतों में स्थिरता बनी रहती है. ऐसे में आप भी कुवैत से सोना खरीदकर अपने देश में ला सकते हैं, लेकिन इसकी भी एक लिमिट है. पुरुषों के लिए यह लिमिट 20 ग्राम है और महिलाएं 40 ग्राम तक सोना अपने साथ ला सकती हैं.

Turkey

तुर्की में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,040 प्रति 10 ग्राम है, जो भारत से सस्ता है. यहां भी कम आयात शुल्क और वैट के कारण सोने की कीमतें कम हो जाती हैं. यहां आपको हर रेंज में सोने के एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट मिल जाएंगे, जिससे बजट के हिसाब से खरीदारों के पास ऑप्शंस बहुत होते हैं. तुर्की में आमतौर पर सोने के गहने 10 कैरेट से लेकर 21 कैरेट तक के ही होते हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में