Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

बस्तर का लाल अध्याय खत्म की तरफ, नक्सलियों ने थामी संविधान की किताब, 210 नक्सलियों का सरेंडर…

Share

लाल आतंक (नक्सलवाद) से कराहते बस्तर में शुक्रवार (17 अक्टूबर) को इतिहास लिखा गया. चार दशक से जंगलों में बंदूक थामे माओवादी घूम रहे थे. जिन्होंने बरसों तक गोलियों की गूंज से गांवों को दहला रखा था. आज उसी बस्तर के पुलिस लाइन में आत्मसमर्पण करने कुल 210 हार्डकोर नक्सलियों ने एक साथ अपनी बंदूकें रख दीं.

इनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर रुपेश उर्फ सतीश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के राजू सलाम, भास्कर, रणीता और 21 डिवीजन कमेटी सदस्यों के नाम प्रमुख हैं. यह वही नेतृत्व था, जिसने बस्तर के घने जंगलों में नक्सल आंदोलन की गहरी जड़ें जमाई थी.

सरकार की मुहिम से किया सरेंडर

सरकार की पुनर्वास नीति और बढ़ते जनजागरण के असर से माड़ डिवीजन के 158 और कांकेर इलाके के 50 हार्डकोर नक्सली भी शुक्रवार को मुख्यधारा में लौट आए. सौंपे गए हथियारों में 19 एके-47, 17 एसएलआर और 117 देसी और 3-नॉट-3 राइफलें शामिल हैं. पुलिस लाइन में बिछाए गए लाल कारपेट पर जब नक्सली आगे बढ़े तो मंच पर मौजूद अधिकारी उन्हें नए जीवन की किताब भारत का संविधान सौंपते दिखाई दिए.

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्या बोले?

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे. दोनों नेताओं ने आत्मसमर्पण कर चुके सभी नक्सलियों से मुलाकात की और उनकी मांगे सुनीं. रुपेश उर्फ सतीश की दो मांगे सरकार ने मौके पर ही स्वीकार कर लीं. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, आज का दिन बस्तर के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा. अब नक्सलवाद अंत की ओर है और बस्तर विकास की नई राह पर बढ़ चुका है.

मूलवासी बचाओ मंच से हटेगा प्रतिबंध

सरकार ने कार्यक्रम के दौरान दो बड़े ऐलान किए. मूलवासी बचाओ मंच से 30 अक्टूबर के बाद प्रतिबंध हटा लिया जाएगा और आत्मसमर्पित नक्सली अपनी स्वेच्छा से DRG (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड) में शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा, रुपेश की एक और मांग जेल में कैद नक्सलियों की रिहाई पर सरकार ने कानूनी प्रक्रिया के तहत विचार करने का भरोसा दिया.

क्या बोले सेंट्रल कमेटी के मेंबर?

आत्मसमर्पण के बाद सेंट्रल कमेटी मेंबर रुपेश भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, हमने हथियार इसलिए उठाए थे कि समाज को हक मिले, लेकिन अब संविधान के रास्ते पर चलने का समय है. नई पीढ़ी को हम हिंसा नहीं, विकास का रास्ता दिखाएंगे.

सरकार देगी हर योजना का लाभ

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, सभी 210 नक्सलियों को तिरंगे की छांव में पुनर्वास योजना के तहत तात्कालिक सहायता राशि और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे. इनमें से कई लोग स्किल ट्रेनिंग, कृषि परियोजनाओं और सामुदायिक विकास कार्यों में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि अब माड़ और उत्तर-पश्चिम जोन लगभग नक्सल-मुक्त हो चुके हैं. कंपनी नंबर-10 और 5 के कुछ सदस्य ही बाकि हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई होगी.

लाल आतंक से हरियाली की ओर

कभी गोलियों की आवाज से गूंजता यह इलाका आज ताली और जयकारों से भर उठा. जगदलपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में खड़े वे लोग जिन्होंने बरसों सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था. आज उसी सरकार के साथ खड़े दिखाए दिए. कंधों से उतरी बंदूकें शायद अब खेतों में हल बनेंगी, और उंगलियां ट्रिगर नहीं, कलम थामेंगी.

खास बात यह है कि जिस जगह ये नक्सली पुलिस को हथियार देकर मुख्य धारा से जुड़े, इसी जगह पर आज से 15 साल पहले 6 अप्रैल 2010 को सुकमा के ताड़मेटला में हुए नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के 76 जवानों को अंतिम सलामी दी गई थी.

इस बड़े नक्सली वारदात के मास्टरमाइंड रहे सीसी मेंबर रूपेश उर्फ सतीश, राजू सलाम, भास्कर और रानीता ने अपने हथियार पुलिस के सामने रखकर लाल आंतक को अलविदा कह दिया. जिससे शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में