धमतरी/ 17 अक्टूबर शुक्रवार फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से आज से बाबू पंडरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमा तालाब में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ होगा।
14 से 24 वर्ष के युवक-युवतियां लेंगे हिस्सा
-
प्रतियोगिता में जिलेभर के युवा बालक-बालिकाएं, महिला-पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे।
-
व्यक्तिगत स्पर्धाएं: गोला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, बैडमिंटन, 100 व 400 मीटर दौड़, गैड़ी दौड़।
-
टीम खेल: वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी।

पंजीयन अनिवार्य, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना हुआ जरूरी
महापौर रामू रोहरा ने कहा —
“खेल महोत्सव युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और आत्मविश्वास से भरता है। ये आयोजन फिट इंडिया अभियान को मजबूती देंगे और युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।”
📍 मौके पर उपस्थित रहे: सभापति कौशल्या देवांगन, नीलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, विभा चंद्राकर, हेमंत बंजारे, कुलेश सोनी समेत नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी।
🎯 उद्देश्य साफ — खेल के ज़रिए स्वस्थ समाज का निर्माण
नगर निगम ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं।
