Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

बस्तर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, 200 से ज्यादा माओवादी CM विष्णुदेव साय के सामने करेंगे आत्मसमर्पण…

Share

देश के इतिहास में पहली बार एक साथ 200 से ज्यादा नक्सली शुक्रवार की सुबह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने अपने हथियार डालकर आत्मसमर्पण करेंगे. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों  को लगातार मिलती सफलता के बाद माओवादी संगठन में बिखराव से लगातार छत्तीसगढ़ के बस्तर के साथ-साथ तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांकेर और बीजापुर के माड़ डिवीजन में सक्रिय करीब 200 से ज्यादा नक्सली मुख्यमंत्री के समक्ष सरेंडर कर रहे हैं.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी  मेंबर रूपेश उर्फ आसन्ना इसके अलावा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सक्रिय नक्सली भास्कर और राजू सलाम के अलावा नक्सली प्रवक्ता राणीता भी सरेंडर कर रही है. माड़ डिवीजन से करीब 158 नक्सलियों में 70 नक्सली अपने हथियार के साथ सरेंडर कर रहे हैं. इसके अलावा कांकेर में सक्रिय रहे 50 नक्सलियों में 39 नक्सली अपने हथियार पुलिस के समक्ष डाल रहे हैं. इन हथियारों में बड़ी संख्या में एके-47 ,इंसास राइफल ऑटोमेटिक वेपंस के साथ देसी बंदूक भी शामिल है, साथ ही नक्सलियों में कई महिला नक्सली भी सरेंडर कर रही हैं.

 

 

महारष्ट्र में वेणुगोपाल उर्फ़ सोनू दादा ने किया था आत्मसमर्पण

दरअसल 2 दिन पूर्व ही नक्सलियों के पोलित ब्यूरो मेम्बर  वेणुगोपाल उर्फ सोनू दादा  ने अपने  60  साथियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के समक्ष सरेंडर कर दिया था. इसके बाद बस्तर संभाग के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय नक्सली भी सरकार की मुख्य धारा से जुड़कर अपने हथियार डाल रहे हैं. माना जा रहा है कि अब बस्तर से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्ति की ओर है.

सीएम-डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

शुक्रवार को होने वाले समर्पण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, डीजीपी अरुण देव गौतम के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बस्तर के आईजी, सीआरपीएफ की डीआईजी समेत तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. शुक्रवार के रात को ही बीजापुर और कांकेर से सरेंडर करने वाले माओवादियों को जगदलपुर मुख्यालय ले आया गया है. हालांकि उन्हें मीडिया से अभी दूर रखा गया है.

दो दिनों में 258 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  ने बताया कि बीते दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रतीक है कि बंदूक नहीं, विश्वास की शक्ति जीत रही है. देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर है. छत्तीसगढ़ में पिछले 22 महीनों में 477 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए, 2110 ने आत्मसमर्पण किया और 1785 गिरफ्तार हुए हैं, जो हमारे छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने के अडिग संकल्प का प्रमाण है. 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य अब बहुत निकट है.

64 नये सुरक्षा कैंप खोले गए

यह परिवर्तन हमारी “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “नियद नेल्ला नार” योजना की सफलता का प्रमाण है. डबल इंजन सरकार की संवेदनशील नीतियों, बस्तर में स्थापित हो रहे सुरक्षा शिविरों ,और वनांचलों में शासन के प्रति बढ़ते विश्वास ने ही इस सकारात्मक परिवर्तन को संभव बनाया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 64 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे न केवल सुरक्षा सुदृढ़ हुई है, बल्कि विकास और विश्वास की किरण भी हर गांव तक पहुंची है. अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सल आतंक से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं, जबकि दक्षिण बस्तर में यह लड़ाई अपने निर्णायक मोड़ पर है. “नियद नेल्ला नार” जैसी योजनाओं ने बस्तर में संवाद, विकास और संवेदना की नई धरती तैयार की है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में