धमतरी। छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के छात्रावास एवं समाज भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग को लेकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम बकतरा, आरंग विधानसभा क्षेत्र में भूमि आवंटन की मांग की।
यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में मंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल में परमेश्वर फूटान (महासंरक्षक, छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा), होरीलाल मत्स्यपाल (उपकोषाध्यक्ष), नर्मदा प्रसाद जगबेडहा (अध्यक्ष, धीवर समाज धमतरी परगना), कृष्णा चंपालाल हिरवानी (प्रदेश अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ), दुर्गेश रिगिरी (कार्यकारिणी सदस्य), पवन हिरवानी (लेखपाल) एवं कोमल सार्वा (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ) शामिल रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि छात्रावास एवं समाज भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, जिससे समाज के विद्यार्थियों एवं अन्य सदस्यों को सुविधा मिल सके। मंत्री वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
