धमतरी जिले में अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है।
🔹 सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और अवैध शराब सप्लाई करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
🔹 9 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज, हज़ारों रुपये की शराब और नकदी जब्त।
👉 पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थानों और चौकियों द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
📍 कार्रवाई के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
1️⃣ थाना सिहावा – आरोपी गोपाल ध्रुव को घर में महुआ शराब बेचते पकड़ा गया, 6 लीटर शराब और नगदी जब्त।
2️⃣ चौकी बिरेझर, कुरूद – आरोपी नारायण बंजारे से 16 पौवा शराब व नगदी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
3️⃣ थाना भखारा – आरोपी संतु नगरची से 16 पौवा देशी शराब व नगदी बरामद।
4️⃣ थाना अर्जुनी – कौशल साहू को 15 पौवा शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
5️⃣-6️⃣ सिटी कोतवाली धमतरी – दो मामलों में शराब परिवहन और बिक्री करते आरोपी पकड़े गए, एक से मोटरसाइकिल भी जब्त।

7️⃣ थाना केरेगांव – घर की बाड़ी में छिपाकर रखी गई महुआ शराब जब्त।
8️⃣ थाना कुरूद – बैगापारा निवासी रेखराम ध्रुव को शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
9️⃣ थाना भखारा – हेमंत निषाद से 12 पौवा शराब व नगदी जब्त।
🛑 उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही धमतरी पुलिस ने 37 प्रकरणों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की है।
🚔 “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत भी बार-बार छापेमारी कर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
📢 धमतरी पुलिस की अपील –
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, बेचना या परिवहन करना अपराध है। ऐसे कार्यों की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को दें। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
