Breaking

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

Lohagarh Fort History: केतन हत्याकांड से चर्चा में आया लोहागढ़ किला, जानें कितना पुराना और रहस्यमयी है इसका इतिहास?

Share

Ketan Murder Case Lohagarh Fort: पुणे के पथरीले रास्तों और खूबसूरत वादियों के बीच गर्व से सीना ताने खड़ा लोहागढ़ किला आज एक अजीब सी खामोशी में डूबा हुआ है. सैलानियों और ट्रैकर्स को अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से लुभाने वाला यह किला आज खौफनाक मर्डर मिस्ट्री की वजह से चर्चा में आ गया है. रियाल एस्टेट कारोबारी के 26 वर्षीय बेटे केतन अग्रवाल की मौत, जिसे पहले एक आम हादसा समझा गया है, अब वह हत्या की साजिश बनकर सामने आ चुका है. केतन की अपनी ही मंगेतर ने उसे किले की ऊंचाईयों से गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बीच किले का इतिहास लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ऊंचे पहाड़..गहरी खाइयां और लोहे जैसा मजबूत किला

लोहागढ़ का किला भौगोलिक और रणनीतिक रूप से महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावला के बेहद पास स्थित है. पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर, समुद्रतल से लगभग 1033 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह किला पश्चिमी घाट की गोद में बसा है. मराठी भाषा में इसके नाम का मतलब होता है लोहे जैसा मजबूत. यह नाम इसके ऊंचे पहाड़ों, गहरी खाइयों और अभेद्य बनावट को देखकर सटीक बैठता है. इसके पास में विसापुर किला भी है, जिस वजह से यह इलाका सदियों से सैन्य नजरों में भी संवेदनशील रहा है.

लोहागढ़ किले पर किसका-किसका चला राज?

इस किले की नींव कब रखी गई इसके पुख्ता प्रमाण तो नहीं मिल पाए, लेकिन इतिहासकार इसे कम से कम 2000 साल पुराना बताते हैं. अपने लंबे सफर में इस एतिहासिक किले ने कई बड़े साम्राज्यों का उत्थान और पतन देखा है. लोहागढ़ किले पर समय-समय पर सातवाहन, चालुक्य, राष्ट्रकूट, यादव और मुगलों ने राज किया है. हर शासक ने इसकी मजबूती को देखते हुए इसे अपनी सत्ता का मुख्य केंद्र बनाने की कोशिश की है. इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां बैठकर पूरे व्यापारिक मार्गों और आस-पास के मैदानी इलाकों पर नजर बनाई जा सकती है.

 

 

छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा इतिहास

लोहागढ़ किले का सबसे गौरवशाली इतिहास और सुनहरा पन्ना शिवाजी महाराज के काल में लिखा गया. शिवाजी महाराज ने 1648 में इस किले को अपने नियंत्रण में लिया था. हालांकि साल 1665 में पुरंदर की संधि के कारण मराठों को यह किला मजबूरन मुगलों को सौंपना पड़ा. लेकि हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज ने महज पांच साल के बाद, 1670 में अपनी युद्धनीति के बल पर इसे मुगलों से वापस छीन लिया था. इतिहास की मानें तो शिवाजी महाराज ने जब मुगलों के सबसे अमीर शहर सूरत पर विजय प्राप्त की थी, तो वहां मिले खजाने को सुरक्षित रखने के लिए इस किले का इस्तेमाल किया गया था.

क्या है इस किले की अनोखी पहचान?

लोहागढ़ किले की अनोखी पहचान विंचू काटा है, मराठी के इस शब्द का हिंदी अर्थ होता है, बिच्छू की पूंछ. यह मुख्य किले से बाहर की ओर निकला हुआ बहुत लंबा, संकरा और पथरीला रास्ता है, जो कि हूबहू बिच्छू के डंक की तरह दिखाई देता है. पुराने समय में यह हिस्सा किले की सुरक्षाका सबसे बड़ा चक्रव्यूह हुआ करता था, जहां तैनात सैनिक दूर से ही दुश्मनों की हर हरकत को भांप लेते थे और उनपर हमला करते थे. इसके अलावा किले के विशालकाय लोहे के दरवाजे और बुर्ज आज भी मुगलों और मराठों के बीच की गवाही देते हैं.

प्राचीन धरोहर पर लगा दाग

लोहागढ़ का जो किला कभी दुश्मनों के दांत खट्टे करने और गौरव की रक्षा के लिए जाना जाता रहा है, वहां आज पुलिस केतन अग्रवाल की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है. इस खौफनाक और मार्मिक अपराध ने लोहागढ़ के किले के पत्थरों पर ऐसा दाग लगाया है, जिसने वहां आने वाले हर सैलानी के मन में सिहरन पैदा कर दी है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में