Breaking

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

भारत के इस गांव में नहीं चलता भारतीय रुपया, बिना सरकारी इजाजत के नहीं मिलती यहां जाने की अनुमति….

Share

क्या आप भारत के किसी ऐसे इलाके की कल्पना कर सकते हैं, जहां कदम रखते ही भारत की सीमाएं बेअसर हो जाएं और आपकी जेब में रखा भारतीय रुपया एक कागज का टुकड़ा मात्र बनकर रह जाए. इसके अलावा आपको अपने ही देश की जमीन पर जाने के लिए सरकार से खास परमिशन लेनी पड़े? पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के अंदर बसा दहाग्राम-अंगारपोटा एक ऐसा ही हैरतअंगेज इलाका है. यह भौगोलिक रूप से पूरी तरह से भारत के अंदर है, लेकिन इस पर कानून, झंडा और राज व्यवस्था पड़ोसी देश बांग्लादेश की चलती है. आइए भारत के इस सबसे अनोखे देश के बारे में करीब से जानते हैं.

भारत की गोद में बसा दूसरा देश

दहाग्राम-अंगारपोटा का पूरा भूगोल किसी फिल्मी कहानी की तरह नजर आता है. पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले की सीमाओं के अंदर स्थित यह इलाका करीब 18.5 वर्ग किलोमीटर के दायरे फैला है. चारों तरफ से भारतीय जमीन से घिरे होने के बाद भी तकनीकी और कानूनी रूप से यह बांग्लादेश का एक हिस्सा है. यहां करीब 20 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं, जो जन्म से बाग्लादेशी नागरिक हैं. इस गांव के घरों पर बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज लहराता है और यहां के लोग भारतीय संविधान की बजाय पूरी तरह से बांग्लादेशी कानूनों और नियमों का पालन करते हैं.

टका की खनक और मोबाइल नेटवर्क

इस अनोखे क्षेत्र की सबसे बड़ी खासियत यहां की अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की जिंदगी है. भारत के अंदर मौजूद होने के बाद भी इस गांव के बाजारों में भारतीय रुपया नहीं चलता है. यहां राशन से लेकर हर छोटी बड़ी चीज के लिए बांग्लादेश टका का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं, इस गांव में भारतीय टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क काम नहीं करता है, बल्कि लोग बात करने के लिए बांग्लादेशी मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं. यहां के सरकारी स्कूल, अस्पताल और बिजली पानी सारी मूलभूत सुविधाएं भी बांग्लादेश सरकार के द्वारा चलाई जाती है.

 

 

तीन बीघा कॉरिडोर बना जीवनरेखा

साल 1992 से पहले इस गांव के हालात बेहद दर्दनाक और मुश्किलों से भरे थे. बांग्लादेश का मुख्य भूभाग यहां से महज 178 मीटर की दूरी पर था, लेकिन बीच में भारतीय जमीन होने के कारण यहां के लोग अपने ही देश से पूरी तरह से कटे हुए थे. इलाज या फिर पढ़ाई के लिए मुख्य बांग्लादेश जाने के लिए उनको भारतीय अधिकारियों से मिन्नतें करनी पड़ती थीं. इस संकट को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच एक एतिहासिक समझौता हुआ. इसके तहत भारत ने बांग्लादेश को तीन बीघा कॉरिडोर नामक जमीन का एक टुकड़ा इस्तेमाल के लिए सौंप दिया.

24 घंटे खुली रहती है सड़क

यह तीन बीघा कॉरिडोर महज 178 मीटर लंबा और 85 मीटर चौड़ा एक रास्ता है, जो दहाग्राम-अंगारपोटा को सीधे बांग्लादेश के मेन हिस्से से जोड़ता है. शुरुआत में भारत सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से इस रास्ते को सिर्फ कुछ घंटों के लिए खोलने की अनुमति दी थी, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती थी. लेकिन फिर साल 2011 में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के बाद एक बड़ा फैसला हुआ और इस कॉरिडोर को साल के 365 दिन और 24 घंटे खुला रखने की मंजूरी दे दी गई, जिससे यहां के लोगों की जिंदगी आसान हो गई.

कड़े पहरे में आम भारतीयों की एंट्री

दहाग्राम-अंगारपोटा भले ही भारत के नक्शे के अंदर नहीं दिखाई देता है, लेकिन यह कोई पर्यटन स्थल नहीं है, जहां आप जब चाहें घूम सकते हैं. सुरक्षा कारणों से इस पूरे इलाके पर बीएसएफ और बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर होती है. बांग्लादेशी नागरिकों के लिए तो यह रास्ता खुला है, लेकिन किसी भी आम भारतीय नागरिक या फिर विदेशी पर्यटक को इस गांव के अंदर जाने की इजाजत नहीं है. अगर कोई भारतीय वहां जाना चाहता है तो उसे जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों से खास लिखित परमिशन लेनी होती है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में