Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए संगठित सट्टा नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 तक जिले में ऑनलाइन सट्टे के 08 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान 30 लाख 98 हजार 800 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। जब्त संपत्ति में 15 मोबाइल फोन, 03 लग्जरी वाहन (XUV700, Ertiga एवं Tata Nexon), 02 स्कूटी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।

08 ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने fancodeexch, GRANDEXCHANGE, GOLDENEXCH, BLISSEXCH, CRICCODE, Reddyanna, ALL PANNALE और All Paynal जैसी कुल 08 ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों एवं एप्लीकेशनों का पर्दाफाश किया। रूद्री, सिटी कोतवाली और कुरूद थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई कर इस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

 

वर्षवार आंकड़ों में दिखी कार्रवाई की रफ्तार

धमतरी पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है—

वर्ष प्रकरण गिरफ्तार आरोपी जब्त संपत्ति
2023 01 02 ₹65,000
2024 02 02 ₹95,995
2025 03 03 ₹3,92,000
2026 08 16 ₹30,98,800

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2026 में प्रकरणों और गिरफ्तार आरोपियों की संख्या में आठ गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि जब्त संपत्ति का आंकड़ा कई गुना बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि यह वृद्धि अपराध बढ़ने का नहीं बल्कि तकनीकी जांच और सतत निगरानी के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने की क्षमता का परिणाम है।

तकनीकी जांच से खुला सट्टा नेटवर्क

पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा संचालक तकनीक की आड़ लेकर कानून से बचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन विकसित मुखबिर तंत्र, IPDR एवं CDR विश्लेषण, बैंक खातों की फोरेंसिक जांच तथा डिजिटल साक्ष्यों के परीक्षण के जरिए पूरे नेटवर्क का खुलासा किया गया।

आमातालाब रोड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और पीजी कॉलेज मैदान सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान सट्टा संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर पुलिस लगातार नेटवर्क की परतें खोल रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में