Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

यूरोप तक तहलका मचाने वाली मिसाइलें किन-किन देशों के पास, जानें किसके पास सबसे लंबी रेंज?

Share

मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरी दुनिया को एक संभावित महायुद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है. ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के बाद अब वैश्विक चर्चा का केंद्र इन देशों की मिसाइल शक्ति बन गई है. वर्तमान में दुनिया के मात्र 9 देशों- रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, उत्तर कोरिया, इजरायल और पाकिस्तान के पास परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं. इनमें से कुछ मिसाइलें इतनी खतरनाक हैं कि वे एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक तबाही मचाने की क्षमता रखती हैं.

रूस की सबसे घातक मिसाइल

मिसाइल तकनीक के मामले में रूस वर्तमान में सबसे शीर्ष पर नजर आता है. रूस के पास ‘RS-28 Sarmat’ नामक मिसाइल है, जिसे नाटो देशों ने ‘सैटर्न-2’ (SATAN II) का नाम दिया है. यह दुनिया की सबसे घातक इंटरकॉन्टिनेंटल (ICBM) और हाइपरसोनिक मिसाइल है. इसकी रेंज 18,000 किलोमीटर है, जिसका मतलब है कि यह रूस में बैठे-बैठे दुनिया के किसी भी कोने को निशाना बना सकती है. यह मिसाइल 1945 में हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 2,000 गुना ज्यादा शक्तिशाली है और एक साथ 10 से ज्यादा परमाणु हथियार ले जा सकती है.

अमेरिका का न्यूक्लियर ट्रायड और ट्राइडेंट-2

अमेरिका की मिसाइल शक्ति मुख्य रूप से उसकी ‘मिनटमैन III’ और ‘ट्राइडेंट II D5’ पर टिकी है. मिनटमैन III की मारक क्षमता 13,000 किलोमीटर है और यह अमेरिका के जमीनी मिसाइल बेड़े का हिस्सा है. वहीं, ट्राइडेंट II D5 एक सबमरीन-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है, जिसकी रेंज 12,000 किलोमीटर है. इसे समुद्र के नीचे पनडुब्बियों से दागा जाता है, जिससे दुश्मन को इसका पता लगाना नामुमकिन हो जाता है. इसकी सटीकता इतनी जबरदस्त है कि यह अपने लक्ष्य से मात्र 90 मीटर के दायरे में सटीक वार करती है.

 

 

उत्तर कोरिया और चीन की बढ़ती मारक क्षमता

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने ‘ह्वासोंग-15’ (Hwasong-15) जैसी मिसाइल विकसित की है, जिसकी रेंज 13,000 किलोमीटर है। यह मिसाइल पूरे अमेरिकी मुख्य भूभाग को निशाना बनाने में सक्षम है और इसकी रफ्तार ध्वनि की गति से 22 गुना ज्यादा है. वहीं चीन के पास ‘JL-3’ मिसाइल है, जिसे पनडुब्बियों पर तैनात किया गया है. इसकी रेंज 12,000 किलोमीटर तक है, जो चीन को समुद्र के रास्ते अमेरिका तक मार करने की ताकत देती है.

भारत की ‘अग्नि-V’

भारत भी दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास लंबी दूरी की मिसाइलें हैं. भारत की ‘अग्नि-V’ (Agni-V) एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 7,000 से 8,000 किलोमीटर तक मानी जाती है. यह मिसाइल सड़क के रास्ते कहीं भी ले जाई जा सकती है, जिससे इसे लॉन्च करना आसान होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी सटीकता है; यह अपने लक्ष्य से 10 मीटर के दायरे में वार करती है, जो इसे दुनिया की सबसे सटीक मिसाइलों में से एक बनाती है.

ईरान और इजरायल

क्षेत्रीय युद्ध की बात करें तो ईरान के पास ‘शहाब-3’ और ‘फतह’ जैसी मिसाइलें हैं जिनकी रेंज 1,300 से 2,000 किलोमीटर के बीच है. यह रेंज पूरे इजरायल और खाड़ी देशों को कवर करने के लिए पर्याप्त है. दूसरी ओर, इजरायल के पास दुनिया का सबसे उन्नत रक्षा कवच ‘आयरन डोम’ और ‘एरो-3’ है. इजरायल की आक्रामक शक्ति उसकी ‘जेरिको’ बैलिस्टिक मिसाइलों में छिपी है. हालांकि इजरायल की मिसाइलों की रेंज रूस या अमेरिका जैसी नहीं है, लेकिन उनकी तकनीक और मारक क्षमता अत्यंत सटीक और आधुनिक है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में