Breaking

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

छत्तीसगढ़ को PM मोदी की सौगात, नए विधानसभा भवन का किया उद्घाटन…

Share

विकास यात्रा में शनिवार (1 नवंबर) को एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया. राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के ऐतिहासिक अवसर पर, प्रधानमंत्री ने आज रायपुर में भव्य और आधुनिक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने राज्य के निर्माता, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए कहा, “अटल जी, देखिए, आपका सपना साकार हो रहा है. आपका बनाया हुआ छत्तीसगढ़ आज आत्मविश्वास से भरा है.”

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

लोकतंत्र का तीर्थ और संस्कृति का प्रतिबिंब

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि 25 वर्षों की जन-आकांक्षा, जन-संघर्ष और जन-गौरव का उत्सव है. उन्होंने नए विधानसभा भवन को “लोकतंत्र का तीर्थ स्थल” बताते हुए कहा कि इसका हर स्तंभ पारदर्शिता का, हर गलियारा जवाबदेही का और हर कक्ष जनता की आवाज़ का प्रतिबिंब है.

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भवन के कण-कण में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक है. प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं जब इस भवन को देख रहा था, तो मुझे बस्तर आर्ट की सुंदर झलक दिखाई दी. इस भवन की दीवारों में बाबा गुरु घासीदास जी का ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश है और यहां बस्तर की ‘आदिम संसद’ मुरिया दरबार की परंपरा को भी स्थान मिला है.”

 

 

‘राम से राष्ट्र’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का विजन

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल बताते हुए सुशासन के लिए ‘राम से राष्ट्र’ का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि रामराज का अर्थ है ‘सबका साथ, सबका विकास’, जहाँ कोई गरीब या दुखी न हो. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज मानवता विरोधी ताकतों, आतंक और नक्सलवाद को समाप्त करने की प्रतिज्ञा पूरी कर रहा है.

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह राज्य की सेवा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण का आह्वान किया और कहा कि सदन का हर निर्णय किसान, युवा और नारीशक्ति के जीवन में नई आशा लेकर आना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा स्थापित “शांति शिखर – एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड” (Academy for a Peaceful World) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह संस्थान आने वाले समय में विश्व शांति के सार्थक प्रयासों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा.

प्रधानमंत्री ने ब्रह्मकुमारीज संस्था के साथ अपने दशकों पुराने आत्मीय जुड़ाव को याद करते हुए कहा, “मैं यहां अतिथि नहीं हूं, मैं आप ही का हूं.” उन्होंने राजयोगिनी दादी जानकी जी और दादी हृदय मोहिनी जी के स्नेह और मार्गदर्शन को अपने जीवन की विशेष स्मृति बताया.

आचरण ही सबसे बड़ा धर्म

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने भारतीय शास्त्रों का जिक्र करते हुए कहा, “आचारः परमो धर्म… अर्थात्, आचरण ही सबसे बड़ा धर्म है.” उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारीज संस्था की आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत यही है कि वे अपने कथन को आचरण में उतारते हैं. उन्होंने कहा कि संस्था का “ॐ शांति” का संबोधन ही ब्रह्म और ब्रह्मांड में शांति की कामना का प्रतीक है.

वैश्विक शांति में भारत की भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व शांति की अवधारणा भारत के मौलिक विचार का हिस्सा है. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत आज वैश्विक संकटों में “फर्स्ट रिस्पॉन्डर” के तौर पर एक भरोसेमंद साथी बनकर उभर रहा है.

उन्होंने कहा, “आज पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत पूरे विश्व में प्रकृति संरक्षण की प्रमुख आवाज बना हुआ है.” उन्होंने ‘मिशन LiFE’ और ‘One Earth, One Family, One Future’ जैसे भारतीय पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि शांति शिखर जैसे संस्थान भारत के इन वैश्विक प्रयासों को नई ऊर्जा देंगे.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में