धमतरी में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और EDII के संयुक्त तत्वावधान में हुआ एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम
धमतरी/ 31 अक्टूबर छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को धमतरी जिले के नारी ग्राम में “उद्यमिता एवं स्वरोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में नए अवसरों के लिए तैयार करना था।
100 से अधिक महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण में भाग
कार्यशाला में जिलेभर से आईं 100 से अधिक महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता की मूल अवधारणा, व्यवसाय योजना निर्माण, विपणन रणनीतियाँ, वित्तीय प्रबंधन, शासकीय योजनाओं की जानकारी, तथा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” विज़न को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक इन इंडिया” पहल को गति देने हेतु कार्य कर रहे हैं।
वहीं EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने हेतु युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।
EDII छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास हेतु सतत उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम में
गोकरण साहू – जिला पंचायत उपाध्यक्ष,
दिलीप चक्रधारी – जनपद सदस्य,
डेमिन साहू – सरपंच नारी,
डॉ. संदीप मेश्राम (DRP) – जिला व्यापार उद्योग केंद्र धमतरी,
डॉ. पोषण लाल सिन्हा – प्रांत संयोजक, वैभव श्री सेवा भारती,
अरविन्द कुमार द्विवेदी – वरिष्ठ परियोजना अधिकारी (EDII),
तथा लक्ष्मी निषाद सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
महिलाओं ने साझा किए अनुभव
कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से स्वावलंबन की भावना बढ़ती है और ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलता है।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिले में भविष्य में भी ऐसे उद्यमिता उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
