धमतरी/ 30 अक्टूबर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा झारखंड, तेलंगाना एवं ओडिशा राज्यों के विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। आयोग ने इन राज्यों में 11 नवम्बर 2025 (सोमवार) को मतदान की तिथि निर्धारित की है।
जिला प्रशासन धमतरी ने जानकारी दी है कि जिले में स्थित निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठान, दुकानें, औद्योगिक उपक्रम और व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत वे कर्मचारी, जो उपरोक्त राज्यों के मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) प्रदान किया जाएगा।

यह व्यवस्था लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ख) के अंतर्गत लागू होगी। जिला प्रशासन ने सभी नियोक्ताओं को निर्देशित किया है कि वे पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस के दिन अवकाश का लाभ अवश्य दिलाएं, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
