धमतरी। हिन्दू जागरण मंच धमतरी ने संगठन विस्तार करते हुए नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। बुधवार को महाराणा प्रताप भवन में जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद की अध्यक्षता में अतिआवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की सामाजिक समस्याओं, सोशल मीडिया की निगरानी और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने धमतरी नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें नगर संयोजक पीयूष पारख, सहसंयोजक शुभम केशवानी, शिवांश पटवा, पुषांक साहू, सूचना संग्रह प्रमुख विकास केशवानी, हिमांशु साहू, हरिशंकर शांडिल्य, युवा आयाम प्रमुख अमित सोना, आयुष पात्रे, ऋतिक जगत, दिग्विजय सिंह और चिराग साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “सनातन संस्कृति की रक्षा और भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाना ही हमारा लक्ष्य है।” समाज में समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण जागरूकता और नागरिक कर्तव्य के प्रति युवाओं को प्रेरित करने की बात कही गई।

बैठक में यह भी कहा गया कि समाज में पाश्चात्य प्रभाव, नशा और मतांतरण जैसी प्रवृत्तियों से युवाओं को बचाना होगा। संगठन ने आह्वान किया कि हर नागरिक समाज की सुरक्षा और संस्कृति संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए।
कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक डाकेश्वर साहू, चित्रेश साहू, प्रतीक सोनी, सनत साहू, युवा प्रमुख सत्यम सिन्हा, महिला आयाम प्रमुख रीटा बंजारे, मधु महाजन, सूचना प्रमुख अनिमेष राजपूत, संपर्क प्रमुख अमरदीप महाजन और कार्यालय प्रमुख देवेंद्र साहू उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गई और समाजिक जागरण के कार्यों में सक्रिय योगदान का आह्वान किया गया।
