Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

‘दरवाजों पर लटक कर हजार km सफर कर रहे लोग’, तेजस्वी यादव ने छठ में ट्रेनों की कमी का लगाया आरोप…

Share

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर छठ पूजा के दौरान बिहार के लिए पर्याप्त संख्या में विशेष ट्रेनें नहीं चलाने का गंभीर आरोप लगाया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की लापरवाही के कारण लाखों प्रवासी बिहारी छठ पर्व पर घर लौटने के लिए अमानवीय परिस्थितियों में यात्रा करने को मजबूर हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि आप हमारी सरकार बनाइए, छठ पर आपको लौटने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

ट्रेनों के दरवाजों पर लटक कर घर लौट रहे लोग- तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि रेल मंत्री और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी   की सरकार के अन्य मंत्री झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए 13,000 में से 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन असलियत यह है कि लोग भीड़भरी ट्रेनों में शौचालयों और दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता ने छठ जैसे आस्था के महापर्व को भी राजनीति का शिकार बना दिया है.

 

 

बिहार लौटे प्रवासियों के लिए रोजगार का वादा

तेजस्वी यादव ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सत्ता में आने पर प्रवासी श्रमिकों को राज्य में रोजगार देने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग छठ मनाने बिहार आए हैं, मैं उनसे वादा करता हूं कि अगले साल वे अपने घर पर ही त्योहार मनाएंगे. हम बिहार में रोजगार पैदा करेंगे ताकि किसी को दूसरे राज्यों में जाने की मजबूरी न हो.

उन्होंने छठ पर बिहार लौटे लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि मैं सबको कहना चाहता हूं कि ठेकुआ जरूर खाइए लेकिन बिना वोट डाले वापस मत जाइए. हमें वोट दीजिए, क्योंकि हम हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा करते हैं.

भीड़भाड़ और अव्यवस्था पर उठाए सवाल

राजद नेता ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा किए, जिनमें ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि त्योहार के समय बिहार आने वाले लोगों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. ट्रेनों में जगह नहीं है और लोग शौचालयों में बैठकर यात्रा कर रहे हैं. तेजस्वी ने इसे केंद्र सरकार की ‘बिहार विरोधी मानसिकता’ का उदाहरण बताया.

तेजस्वी ने कहा कि संसद में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार के करीब तीन करोड़ प्रवासी श्रमिक पंजीकृत हैं, जबकि अपंजीकृत लोगों को मिलाकर यह संख्या पांच करोड़ तक पहुंच जाती है.

बिहार में दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी. ऐसे में तेजस्वी के इस बयान ने छठ पर्व के साथ-साथ राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में