Breaking

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

हरदोई में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, 25 हजार के इनामी बदमाश कपिल को मुठभेड़ में लगी गोली…

Share

यूपी के हरदोई में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है और इसी कड़ी में कछौना थाना क्षेत्र में पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश कपिल से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान बदमाश कपिल के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया.

पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. इसके विरुद्ध 15 मुकदमे दर्ज है और यह कछौना क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिमी बाजार, पतसेनी तकिया, नैरा, कमालपुर, ज्ञानपुर के साथ पहावा, पड़री व तकिया कछौना में हुई चोरियों में वांछित था और इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था.

 एएसपी ने दी मुठभेड़ की पूरी जानकारी

एएसपी नृपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कपिल पुत्र बालकराम निवासी ग्राम समसपुर, थाना कछौना, जनपद हरदोई, विभिन्न चोरी के मामलों में वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. कछौना पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त कपिल सुठैना-कीरतपुर मार्ग से कहीं जाने की फिराक में है.

 

 

 

 पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कपिल घायल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मार्ग पर पहुंची और कीरतपुर कूड़ा गांव के निकट घेराबंदी की. घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में कपिल घायल हो गया. घायल अभियुक्त कपिल को तत्काल सीएचसी कछौना ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

पहले भी पकड़े जा चुके हैं पांच साथी अभियुक्त

एएसपी ने बताया कि इससे पहले कछौना पुलिस ने उपरोक्त अभियोगों से संबंधित पांच अन्य अभियुक्तों निखिल उर्फ विक्रम उर्फ निक्की पुत्र सियाराम, सूरज पुत्र लक्ष्मण, अमित कुमार वैश्य पुत्र श्रीराम वैश्य, नीलू उर्फ स्पर्श वैश्य पुत्र भोलेनाथ वैश्य और महेंद्र कुमार सोनी पुत्र गणेश प्रसाद को भी गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 08 जोड़ी सफेद धातु की पायल और 2,08,750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

इस कार्रवाई में थाना कछौना के प्रेमसागर, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा, उपनिरीक्षक विशाल पुंडीर, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल तूफान, कांस्टेबल बंटी, कांस्टेबल प्रेम, स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी राजेश, हेड कांस्टेबल अनिल (स्वाट टीम), कांस्टेबल ओमवीर (सर्विलांस टीम), कांस्टेबल निकितन (सर्विलांस टीम) और कांस्टेबल यादवेन्द्र (सर्विलांस टीम) शामिल रहे.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में