Breaking

Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें…

साइबर जागृति अभियान: बाजार चौक से गांवों तक पहुंचा धमतरी पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश…

बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

3 बार घर जाएंगे BLO, एक बूथ पर 1200 वोटर, 7 फरवरी 2026 को फाइनल लिस्ट…. SIR 2.0 की बड़ी बातें…

Share

चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे चरण की औपचारिक घोषणा की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जाएगा. आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से छूटे नहीं और अयोग्य या दोहराए गए नाम हटा दिए जाएं. बिहार में पहले चरण के अनुभवों के आधार पर कई बदलाव किए गए हैं ताकि प्रक्रिया और अधिक सुगम और पारदर्शी हो सके.

12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कल से शुरू होगा SIR
अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मंगलवार से SIR की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सभी राज्यों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं. जिन राज्यों में SIR शुरू होगा, उनकी मतदाता सूची आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएगी. इस अवधि में किसी प्रकार का संशोधन आयोग की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा.

हर घर पहुंचेगा इन्यूमेरेशन फॉर्म
प्रत्येक मतदाता के लिए इन्यूमेरेशन फॉर्म (EF) आज (27 अक्टूबर, 2025) ही प्रिंट किया जाएगा और बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर यह फॉर्म देंगे. BLO हर घर पर कम से कम तीन बार जाएंगे ताकि कोई भी मतदाता छूटे नहीं. जो मतदाता अपने क्षेत्र से बाहर हैं, वे यह फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं.

शुरुआती चरण में दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी
बिहार में SIR के पहले चरण के अनुभवों को देखते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि अब शुरुआती चरण में मतदाताओं को किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होगी. अगर मतदाता का नाम और उसके माता-पिता का नाम 2003 की सूची से मेल खाता है, तो उसे स्वतः सत्यापित माना जाएगा.

BLO, ERO और DEO की ट्रेनिंग कल से शुरू होगी
SIR की प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए कल से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी. आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने को भी कहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

 

कुछ ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक प्रिंटिंग और प्रशिक्षण का काम पूरा किया जाएगा, जिसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना की जाएगी। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी, जबकि 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक इन दावों की सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी।

ड्राफ्ट और फाइनल मतदाता सूची की तारीखें तय
SIR के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची 9 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी, जबकि अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी. जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं होगा, वे अपनी जानकारी संबंधित वेबसाइट पर देख सकेंगे और सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे.

असम के लिए अलग आदेश जारी होंगे
CEC ने बताया कि नागरिकता कानून में असम के लिए विशेष प्रावधान हैं, इसलिए वहां के लिए SIR के अलग निर्देश जारी किए जाएंगे. जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या पश्चिम बंगाल में BLO को सुरक्षा दी जाएगी, तो आयोग ने कहा कि उसे राज्य की कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और किसी BLO को अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

मतदाताओं के लिए नई सुविधाएं और निर्देश
प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1,200 मतदाता होंगे. वृद्ध और बीमार मतदाताओं की मदद के लिए वालंटियर्स लगाए जाएंगे. मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने इन्यूमेरेशन फॉर्म पर रंगीन फोटो लगाएं ताकि पहचान में आसानी हो. आधार नंबर देना वैकल्पिक रहेगा, जैसा कि बिहार में भी रखा गया था.

आयोग का संदेश – संविधान के दायरे में सभी संस्थाएं काम कर रहीं
CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सभी राज्य सरकारें और संस्थाएं अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 324 के तहत राज्य सरकारें आयोग को मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव कराने में पूरा सहयोग देने के लिए बाध्य हैं. आयोग का लक्ष्य पारदर्शी, सटीक और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है ताकि लोकतंत्र की नींव और मजबूत हो.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में