Breaking

विदेश में सफर होगा सफर, हवाई टिकट भी होंगे सस्ते; Air India ने फ्यूल सरचार्ज घटाने का कर दिया ऐलान…

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

रक्षित केन्द्र रूद्री में आयोजित “पुलिस स्मृति दिवस” पर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित – शौर्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को किया गया नमन…

Share

धमारी/ रक्षित केन्द्र रूद्री, धमतरी में आज “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर भावनात्मक एवं सम्मानपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अमर बलिदान को नमन किया गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने शहीदों के नामों का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि – पुलिस जवानों का त्याग, समर्पण और बलिदान देश की सुरक्षा और नागरिकों की शांति के प्रति सर्वोच्च उदाहरण है। हमें गर्व है कि हम ऐसे शूरवीरों की परंपरा के उत्तराधिकारी हैं। इसके पश्चात रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा शोक शस्त्र के साथ शहीद परेड कर सलामी दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शौर्य का प्रतीक दिवस – 191 शहीद जवानों को किया गया स्मरण

विदित हो कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 पुलिस वीरों की स्मृति में यह दिवस पूरे देश में “पुलिस स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है। आज के अवसर पर दिनांक 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक देशभर में शहीद हुए 191 वीर पुलिस जवानों सहित जिले के शहीद जवानों को भी ससम्मान याद किया गया। समारोह में कलेक्टर धमतरी अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार,पूर्व विधायक (बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष) रंजना डिपेन्द्र साहू, महापौर रामू रोहरा, जनप्रतिनिधिगण, शहीद परिजन, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक,रिटायर्ड पुलिस व आर्मी अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर शर्मा (से.नि. प्राध्यापक) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक (बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष) रंजना डिपेन्द्र साहू, महापौर रामू रोहरा, एएसपी श्मणिशंकर चन्द्रा, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मीना साहू, डीएसपी यशकरण दीप सिंह ध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, थाना प्रभारी धमतरी, रूद्री, अर्जुनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी और नागरिकगण उपस्थित थे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश और समाज की सुरक्षा को सुनिश्चित किया।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में